Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तर-प्रदेशसामाजिक गतिविधियाँ

मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह : मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को नगद धनराशि देकर किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 14 जून 2023, लखनऊ। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नकल माफिया समाज के सबसे बड़े दुश्मन हैं। सरकार ने उन पर लगाम लगाई है इनका सामाजिक बहिष्कार भी करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल डिग्री लेना नहीं बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण का माध्यम बनना भी है। उन्होंने टॉपर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 6 वर्ष पहले प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में नकल के कारण बदनाम था। पूरा साल परीक्षा में ही निकलता था। सरकार बनते ही मैंने लक्ष्य दिया कि 1 माह में परीक्षा और परिणाम दोनों आए। 15 दिन के भीतर परीक्षा हुई और 14 दिन के भीतर परिणाम घोषित किया गया। पारदर्शिता से परीक्षा कराई गई सामान्य प्रश्न पत्र बनाया गया और सामुदायिक नकल पर छात्रों की बजाय प्रबंधकों अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। एक डीआईओएस को जेल में डालना पड़ा।

उन्होंने कहा कि नकल माफिया वास्तव में शिक्षकों की मेहनत पर डकैती है। यह पूरी तरह रुकनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1,62,000 शिक्षकों की नियुक्ति हुई। 1,33,000 विद्यालय कायाकल्प में विकसित किये गए। यही जन सहभागिता माध्यमिक शिक्षा विभाग भी चाहेगा तो जरूर होगा। पुरातन छात्रों के सम्मेलन के माध्यम से जन सहभागिता की जाए। कोई लाइब्रेरी बनवा सकता है तो कोई स्मार्ट क्लास। हम दो करोड़ युवाओं को टेबलेट दे रहे हैं ताकि ये तकनीक से जुड़ सकें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस बार अभ्युदय कोचिंग से 23 बच्चे आईएएस में 98 बच्चे पीसीएस में चुने गए । भेदभाव नहीं किया गया। हमने यूपी बोर्ड के साथ-साथ सभी बोर्ड के बच्चों को पुरस्कृत किया है क्योंकि यूपी में पढ़ने वाला हर बोर्ड का बच्चा प्रदेश का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पुस्तक एग्जाम वॉरियर को भी बच्चों को दिया जाए। नई शिक्षानीति एक नया अवसर है उसका लाभ सभी को उठाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों व उनके माता-पिता को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्हें एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया। 
मुख्यमंत्री योगी ने राज्य स्तर पर शीर्ष पांच स्थान पाने वाले यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई व आईसीएसई के सर्वोच्च 10-10 मेधावियों को मिलाकर 141 मेधावियों व उनके माता-पिता को सम्मानित किया। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!