Breaking News :
>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 18 मंडल मुख्यालयों में बनाये जा रहे हैं अटल आवासीय विद्यालय

मुख्यमंत्री योगी ने इन विद्यालयों का निर्माण काकार्य इस साल अक्टूबर तक पूरा करने के दिए निर्देश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2022, मंगलवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों में बनाये जा रहे अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण इस साल अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है ताकि हर हाल में उनमें अप्रैल 2023 से पढ़ाई शुरू की जा सके। मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक मे विद्यालयों की मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में प्रस्तुतीकरण भी हुआ। 

मुख्यमंत्री ने खासतौर पर मुरादाबाद, वाराणसी, झांसी और बस्ती मंडल मुख्यालयों पर अटल आवासीय विद्यालयों की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर विद्यालय निर्माण और उसके संचालन की प्रगति की निगरानी करने का निर्देश दिया। चेताया कि समयबद्धता और गुणवत्ता को लेकर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सभी विद्यालयों में खेल के मैदान और कौशल विकास की व्यवस्थाएं भी हों। यह विद्यालय ऐसे मॉडल बनें जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिले। विद्यालयों के संचालन की निगरानी के लिए राज्य, मंडल व जिला स्तर पर समितियों का गठन किया जाए। मुख्यमंत्री ने विद्यालयों में प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों की तैनाती के साथ पाठ्यक्रम निर्धारण भी शीघ्रता से करने का निर्देश दिया। पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुकूल बनाने और उसमें योग व खेलकूद को विशेष रूप से शामिल करने पर जोर दिया।

भारतीय दर्शन व संस्कृति के अनुरूप हो विद्यालयों की वास्तुकलाः 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालयों और छात्रावास के भवनों की वास्तुकला भारतीय दर्शन व संस्कृति के अनुरूप हो। इसकी शैली उत्कृष्ट व जीवंत हो। इसके निर्माण में आधुनिक तकनीक, डिजाइन और सुविधाओं का समावेश किया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!