Breaking News :
>>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू>>SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट
देशस्वास्थ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम – हर कोविड-19 संक्रमित को बचाने की

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई, 2020, शनिवार। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से भिडऩे के लिए हर रोज जोरदार तैयारी कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम अब हर कोविड-19 संक्रमित को बचाने की है। इसके लिए सरकार सभी को बेहतर से बेहतर इलाज दे रही है। संवेदनशील कोरोना संक्रमितों पर तो सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी के बड़े अस्पतालों में ई-कोविड केयर सपोर्ट नेटवर्क की शुरुआत की है। इसके साथ ही 12 करोड़ की लागत से अस्पतालों को और उच्चीकृत किया जाएगा। इसके लिए कोविड फंड से धनराशि दी गई है। कोरोना वायरस के वह मरीज जो पहले से हृदय रोग, मधुमेह या किडनी आदि की गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उनकी जान बचाने के लिए ई-कोविड केयर सपोर्ट नेटवर्क तैयार किया गया है। नेटवर्क की मदद से कोविड-19 के लेवल वन से लेकर लेवल थ्री तक के अस्पतालों में टेलीकम्युनिकेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस सेंटर की मदद से दूसरे रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से कोविड-19 अस्पतालों में तैनात डॉक्टर तत्काल परामर्श लेकर संक्रमितों का इलाज कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश के लेवल -1, 2 और 3 कोविड हॉस्पिटल टेलीकम्युनिकेशन से जुड़ेंगे। गंभीर मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ टेलीकम्युनिकेशन से अपनी राय देंगे। इस प्रक्रिया से मरीजों की केस हिस्ट्री और स्थिति के अनुसार बेहतर इलाज होगा। इन अस्पतालों में सुबह 8 से रात 8 बजे तक ई-कोविड केयर सपोर्ट नेटवर्क के तहत सभी को सलाह मिलेगी।

सभी मंडल छह जोन में विभाजित

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना के निर्देश पर हब एंड स्पोक मॉडल के तहत प्रदेशभर के सभी मंडलों को छह-छह जोन में विभाजित कर सभी जोन के लिए एक प्राइमरी हब अस्पताल और एक एडवांस हब अस्पताल आवंटित किया गया है। सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक टेली कंसल्टिंग के माध्यम से मेडिकल विशेषज्ञ, सर्जिकल विशेषज्ञ, गायनी विशेषज्ञ व क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ आदि एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे। अगर प्राइमरी हब अस्पताल के विशेषज्ञ से समस्या नहीं हल हो रही तो वहां पर एडवांस हब अस्पताल के विशेषज्ञ से मदद ली जाएगी। डॉक्टर टू डॉक्टर टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क है। इसमें हर मरीज का एक केंद्रीय रजिस्ट्रेशन नंबर होगा और उसकी सभी रिपोर्ट ऑनलाइन होगी। कहीं भी कोई भी डॉक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर से मरीज की पूरी हिस्ट्री जान सकेगा और परामर्श देगा। हर मंडल की सप्ताहिक रिपोर्ट महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा कार्यालय को भेजी जाएगी।

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ रजनीश दुबे ने बताया कि अगर कोविड-19 अस्पताल में किसी मरीज की हालत अचानक खराब होती है तो विशिष्ट चिकित्सा संस्थानों में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टर को तुरंत मरीज की केस हिस्ट्री उसकी रेडियोलॉजी जांच, क्लीनिकल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट का डाटा एक्सचेंज कर ऑडियो-वीडियो के जरिए तुरंत परामर्श लेकर इलाज किया जा सकेगा।

प्राइमरी तथा एडवांस हब बने

पश्चिम जोन के छह मंडल जिसमें आगरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर के कोविड-19 अस्पतालों का प्राइमरी हब अस्पताल एलएलआरएम मेडिकल कालेज मेरठ को बनाया गया है और एडवांस हब अस्पताल संजय गांधी पीजीआई लखनऊ को बनाया गया है। मध्य क्षेत्र के छह मंडल जिसमें लखनऊ, अयोध्या, चित्रकूट, देवीपाटन, कानपुर और झांसी का प्राइमरी हब अस्पताल जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर को और एडवांस हब अस्पताल केजीएमयू लखनऊ को बनाया गया है। इसी तरह पूर्वी क्षेत्र के छह मंडल आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, प्रयागराज, वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के कोविड-19 अस्पतालों के लिए प्राइमरी हब अस्पताल मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज प्रयागराज को और एडवांस हब अस्पताल आइएमएस बीएचयू वाराणसी को बनाया गया है।

बेहतर होगी प्रयोगशाला

कोरोना वायरस की जांच के लिए छह मंडलीय अस्पतालों में बायोसेफ्टी लेवल (बीएसएल) टू की प्रयोगशाला स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही सैंपल की जांच बीएसएल लेवल-टू की लैब में होगी। इन सभी में आरटी व पीसीआर जांच होगी। इसमें रियल टाइम (आरटी) पेरीमिरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) जांच हो सकेगी। प्रत्येक प्रयोगशाला के निर्माण में दो-दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। ऐसे में कुल 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह धनराशि कोविड केयर फंड से यह धनराशि दी जाएगी। प्रयोगशाला निर्माण के लिए मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड को नौ करोड़ की धनराशि जारी भी कर दी गई है। इन नई लैब के बनने के बाद प्रदेश भर में कुल 31 लैब हो जाएंगी।

मंडलीय अस्पतालों में लैब

प्रदेश के जिन छह मंडलीय अस्पतालों में कोरोना वायरस की जांच के लिए लैब खोली जा रही है, उनमें मुरादाबाद, बरेली, विंध्याचल, गोंडा, वाराणसी के मंडलीय अस्पताल और अलीगढ़ का पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय शामिल है।

बड़ा होगा जांच का दायरा

प्रदेश में अब कोविड-19 की जांच का दायरा और बड़ा हो जाएगा। अभी सरकारी मेडिकल कालेज व वैज्ञानिक संस्थानों की 20 लैब और पांच प्राइवेट लैब में कोरोना वायरस की जांच हो रही है। अभी हर दिन 25 लैब में करीब साढ़े पांच हजार तक नमूने जांचे जा रहे हैं। आगे छह लैब और खुलने पर इनकी संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!