Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद जनपद की कई योजनाओं का लेंगे जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2022, शनिवार, गाजियाबादमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह  से गाजियाबाद में चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।  जिला प्रशासन ने जिस तरह से तैयारियां की हैं उससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कौशांबी में पीएसी बैरक, हिंडन पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य या फिर प्रताप विहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण कर सकते हैं। हालांकि यह मुख्यमंत्री के मूड पर निर्भर करेगा कि उनका काफिला किस ओर निकलेगा।

इससे पहले सीएम योगी शुक्रवार को मेरठ और हापुड़ के दौरे के बाद रात्रि विश्राम के लिए सिद्धार्थ विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी किया था।

शुक्रवार को मेरठ के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद के जनप्रतिनिधियों के साथ भी वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) की। इस दौरान डासना मुख्य मार्ग का निर्माण, लोनी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, न्यू बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के पास बन रही मल्टीलेवल कार पार्किंग, मसूरी समेकित विद्यालय का निर्माण, नूरनगर निवाड़ी, मधूबन बापूधाम, डासना, प्रताप विहार ईडब्ल्यूएस मकानों के निर्माण, हरनंदी पुल, मंडोला के चार लेन फ्लाईओवर, डूंडहेड़ा के निर्माणाधीन अस्पताल और पीएसी में बन रहे बैरक के बारे में जानकारी ली। इन योजनाओं पर शनिवार को विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है। सीएम अधिकारियों को जल्द से जल्द योजनाओं को पूरा करने संबंधी निर्देश देंगे।

शनिवार को सुबह दस बजे पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को भी बैठक के लिए बुलाया है। जिनमें जिले के दोनों सांसद, सभी विधायक, विधान परिषद सदस्य, महापौर, लोनी, खोड़ा, मुराद नगर और मोदी नगर नगर पालिकाध्यक्ष, भाजपा जिला व महानगर अध्यक्ष तथा जिले के क्षेत्र व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों संग बैठक भी करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विधायकों के कामकाज के साथ साथ उनकी शिकायतों को सुनेंगे तथा समस्या समाधान करेंगे। भाजपाई सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री 2024 लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा भी ले सकते हैं।

विदित रहे कि शुक्रवार को हापुड़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के हर परिवार के एक सदस्य को पांच साल में नौकरी या रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए सरकार प्रत्येक परिवार का सर्वे कराने जा रही है। पिछले पांच वर्षों में दो साल कोरोना में निकल गए, उसके बाद भी प्रदेश सरकार ने पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी और 1.61 करोड़ लोगों को रोजगार से जोड़ा। 60 लाख उद्यमियों को परंपरागत रोजगार से जोड़ने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के साथ जुड़ते हुए एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को हम सब साकार करेंगे। प्रदेश को देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!