Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी देंगे 56.77 लाख बुजुर्गों को पेंशन की सौगात

  • सीधे बैंक खाते में आएंगे तीन माह की राशि

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2021, गुरुवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 56.77 लाख बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन की सौगात देंगे। यूपी सरकार ने चुनावी वर्ष में 4.56 लाख नए बुजुर्गों को इस योजना से जोड़ा है। इनके जुड़ने से यह योजना अब तक की सबसे बड़ी पेंशन योजना बन गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 836.55 करोड़ रुपये की पेंशन खातों में भेजने के साथ ही करीब 10 जिलों के नए लाभार्थियों से बात भी करेंगे।

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के गरीब बुजुर्गों को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देती है। वर्ष 2017 में जब भाजपा सरकार बनी थी, तो उससे पहले इस योजना में 36.53 लाख बुजुर्गों को ही पेंशन दी जाती थी।

योगी सरकार ने साढ़े चार साल में इस योजना में 19.24 लाख बुजुर्ग और जोड़े हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी 55.77 लाख बुजुर्गों को पहली तिमाही (अप्रैल-मई-जून) की पेंशन यानी 1500-1500 रुपये खाते में भेजेंगे।

प्रमुख सचिव समाज कल्याण के रविन्द्र नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को योजना के लाभार्थियों के खाते में पेंशन की धनराशि भेजेंगे। वह इस योजना में शामिल नए लाभार्थियों को पेंशन योजना का स्वीकृति प्रमाणपत्र भी देंगे। साथ ही अलग-अलग जिलों के नए लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि पहली तिमाही की पेंशन मिलने में थोड़ा विलंब हुआ है, इसलिए सरकार दूसरी तिमाही (जुलाई-अगस्त-सितंबर) की पेंशन भी अगले दो हफ्ते में लाभार्थियों के खाते में भेज देगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.