Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा जिले के दौरे पर, मेडिकल कालेज सहित विभिन्न विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अक्टूबर 2021, बुधवार, लखनऊ। जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदवासियों को मेडिकल कालेज समेत 1132 करोड़ रुपये के परियोजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ का वितरण किया। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि वर्ष 2022-23 में अगले सत्र में इस मेडिकल कालेज में प्रवेश भी शुरू हो जाएगा। इस संकल्‍प के साथ हम मेडिकल कालेज का शिलान्‍यास कर रहे है। अनेक अन्‍य परियोनाएं हैं जो जनपद गोंडा में शुरू की जा रही हैं। तमाम प्रकार की परियोजनाएं हैं जो समाज, शिक्षा व स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी हैं साथ ही स्किल डेवलपमेंट से भी जुड़ी हैं। ये वही क्षेत्र हैं जहां साढे चार पहले तक कोई योजनाएं नहीं आती थी, जो आती थी वो बंदरबाट हो जाती थीं। यहां पर अब बाढ़ आम जनजीवन को अस्‍त व्‍यस्‍त नहीं कर पा रही है। प्रदेश में जनप्रतिनिधियों के माध्‍यम से काम किया जा रहा है। पहले देवीपाटन और गोंडा पहुंचने में तीन साढे़ तीन घंटे लगते थे वहीं अब केवल सवा घंटे लगते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने 100 करोड़ लोगों को वैक्‍सीन लगाने का रिकार्ड बनाया है। भारत ने दो दो वैक्‍सीन बनाई, 100 करोड़ लोगों को वैक्‍सीन लगा दी। गरीब को फ्री में राशन देने का काम पीएम मोदी व प्रदेश सरकार ने किया था। पहले गरीब को दिए जाने वाला राशन सत्‍ताधारी पार्टी के पास पहुंच जाते थे। आज गरीब को राशन मिल रहा है, देवीपाटन व गोंडा में बिजली नहीं आती थी। आज परिवर्तन है, 1132 करोड़ की 144 परियोजनाएं आज संपन्‍न हो रही है। 2019 में बहराइच में मेडिकल कालेज का लोकार्पण किया गया। बलरामपुर में भी हमलोग एक मेडिकल कालेज बना रहे हैं। गोंडा में 281 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज बनाया जाएगा। 2022-23 में इसमें प्रवेश शुरू हो जाएंगे। आज कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में है। यूपी में आज कोरोना नहीं है। 2014 से पहले प्रदेश की स्थिति क्‍या थी। रसोई गैस के कनेक्‍शन के लिए पहले से ही मारामारी हो जाती थी। गन्‍ना किसानों को वर्षों से गन्‍ना मूल्‍यों को भुगतान नहीं हुआ था। किसान के साथ सरकार कोई अन्‍याय नहीं कर सकती है। गरीब की योजनाओं लाभ को सत्‍ताधारी लोग ले लेते थे। आज दंगा हुआ तो सात पुश्‍ते भी उसकी भरपाई नहीं कर पाएंगी।

इससे पहले यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि 2022 में भी कमल खिलने वाला है। विकास की नई तस्‍वीर में 1132 करोड़ की 144 परियोजनाओं का शिलान्‍यास करने जा रहे हैं। गंभीर बीमारी होने पर पहले गोरखपुर व लखनऊ जाना पड़ता था। आज आपको गोंडा मेडिकल कालेज मिलने वाला है। एमएसएमई की नई योजनाएं चल रहीं हैं। मक्‍का के तीन सीएचसी सेंटर तैयार हो रहे हैं। इसमें केवल मक्‍के से दाने ही नहीं चुनेंगे बल्कि उससे निकलने वाले रेशम से कपड़ा तैयार किया जाएगा। आज गोंडा भी एक प्रकार से उद्यमियों का सेंटर बन रहा है। गोंडा में 361 लोगों को लोन दिया गया है, कारखाने खोल दिए गए हैं। 19000 लाभार्थियों को मुद्रा योजना से जोड़ा गया है जिन्‍होंने लघु उद्योग शुरू किए हैं। आने वाले समय में बलरामपुर चीनी मिल की जमीन ले चुके हैं। योगी सरकार हर जनपद में चीनी मिल की स्‍थापना करने जा रही है। रोड का विकास, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा का विकास हर चीज का विकास होता जा रहा है। पिछली सरकारों में गोंडा, बलरामपुर को नेग्‍लेक्‍ट किया गया था।

समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्‍त्री ने कहा कि योगी और मोदी जी दोनों ने तय किया है यूपी में रामराज्‍य लाना है। भगवान श्रीराम ने कहा कि हमको रामराज्‍य लाने के लिए तपस्‍या करनी पड़ेगी। भगवान राम ने 14 वर्ष की तपस्‍या के बाद रामराज्‍य लाए। रामराज्‍य की परिकल्‍पना को साकार करने के लिए अंतिम पायदान पर खड़े व्‍यक्तिा का सम्‍मान करना चाहिए। बीजेपी ने मोदी जैसे व्‍यक्ति को जो अंतिम पायदान पर खड़े थे उन्‍हें प्रधानमंत्री बना दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!