Breaking News :
>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की सर्वदलीय बैठक को करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2022, रविवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वदलीय तथा भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होंगे। विधान भवन में दिन में 12:30 बजे से होने वाली सर्वदलीय बैठक में वह सभी पार्टी ने नेताओं से सदन को शांतिपूर्ण ढंग से चलवाने में मदद की अपील करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की सर्वदलीय बैठक को संबोधित करेंगे। विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर होने वाली इस बैठक में सभी दल के नेता मौजूद रहेंगे। विधान भवन के संख्या 15 में 12:30 बजे से होने वाली इस सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ ही नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।

सर्वदलीय बैठक में राष्ट्रीय लोकदल विधायक दल के नेता राजपाल बालियान, बहुजन समाज पार्टी विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विधायक दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह, सुहेलदेव भारतीय समाज दल के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर भी रहेंगे।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 23 मई से शुरू होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से सोमवार बजट सत्र की शुरुआत होगी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 26 को विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग से मुख्यमंत्री इस मीडिया कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शाम छह बजे से लोक भवन में भारतीय जनता पार्टी की विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होंगे। लोकभवन आडिटोरियम में होने वाली भाजपा की इस विधानमंडल दल की बैठक में भाजपा विधान परिषद दल के नेता स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल होंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!