Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

अंबेडकर नगर में जनसभा करने पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला जमकर हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फरवरी, शनिवार, अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में तीन मार्च को होने वाले छठे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में अपनी ताकत झोंक दी है। छठे चरण में तीन मार्च को दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को भी तूफानी दौरा है। सबसे पहले वह अम्बेडकर नगर में दो जनसभा करने पहुंचे ।

अम्बेडकर नगर की कटेहरी के इंटर कालेज में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया कहते थे कि एक सच्चे समाजवादी को संपत्ति और संतप्ति से दूर रहना चाहिए, लेकिन ये जो कथित समाजवादी है, इनका नारा है सबका साथ पर सैफई खानदान का विकास। सपा ने अपने शासनकाल में सिर्फ़ अराजकता ही फैलाई है। गुंडागर्दी अपने चरम पर थी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बिजली कुछ खास विधानसभाओं या जिलों को मिलती थी, लेकिन आज पूरे प्रदेश को 24 घंटे निर्वाध बिजली मिल रही है। पहले सपा और बसपा गरीबों की पैसा खा जाती थी। सरकारी राशन हाथी के पेट में चला जाता था, लेकिन अब महीने में दो बार फ्री राशन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पहले दंगा कराकर राह हर जिले में चलते हुए लोगों और व्यापारियों से फिरौती और लूटपाट कराते थे, उनके राह चलते हुए गुर्गे हमेशा तमंचा रखते थे, आज वे हनुमान जी की गदा रखकर घूमने लग गए हैं।

इसके बाद इसी जिले के अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में अकबरपुर इंटर कालेज में रैली करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की बलिया में भी दो जनसभा होगी। बलिया नगर में वह भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह तथा बैरिया में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला में समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद कुशीनगर के फाजिलनगर में सभा करने के बाद शाम को गोरखपुर की पिपराईच विधानसभा क्षेत्र के जीतपुर बाजार तथा गोरखपुर ग्रामीण के रामलीला मैदान, हासूपुर में जनसभा करेंगे। पिपराइच से महेन्द्र पाल सिंह तथा गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र से बिपिन सिंह मैदान में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!