Breaking News :
>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विश्वविद्यालय का कुलाधिपति बनाया गया

गोरखपुर, आरोग्यधाम सोनबरसा में स्थापित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के संचालन के लिए जिम्मेदारी तय कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विश्वविद्यालय का कुलाधिपति बनाया गया है। जबकि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह को प्रति कुलाधिपति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरु श्रीगोरक्षनाथ चिकित्सालय के निदेशक मेजर जनरल डा. अतुल बाजपेयी विश्वविद्यालय के पहले कुलपति और महाराणा प्रताप पीजी कालेज जंगल धूषड़ के प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार राव विश्वविद्यालय के पहले कुलसचिव बनाए गए हैं। उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है।

डा. प्रदीप कुमार राव बने पहले कुलसचिव

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डा. राव ने बताया कि परिनियमावली तय करने के लिए विश्वविद्यालय की पहली कार्य परिषद बुलाई गई है। 25 जून को बैठक का आयोजन विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन सभागार में होगा। इसे लेकर कार्य परिषद के लिए नामित सभी सदस्यों को आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है। कार्य परिषद की बैठक के साथ ही विश्वविद्यालय के संचालन की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। विश्वविद्यालय में इसी सत्र से पहले से तय विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन-अध्यापन का कार्य शुरू करने की तैयारी है। करीब 200 एकड़ में अत्याधुनिक संसाधनों के साथ स्थापित होने वाले इस विश्वविद्यालय में विद्याॢथयों को बाजारोन्मुखी और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का विकल्प तो मिलेगा ही, साथ ही शोधाॢथयों को शोध के लिए संसाधनयुक्त एक और केंद्र मिल जाएगा। इसे लेकर युवाओं में काफी हर्ष है।

इन्हें बनाया गया है कार्य परिषद सदस्य

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 के तहत विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य नामित कर दिए गए हैं। कार्य परिषद की अध्यक्षता कुलपति मेजर जनरल डा. अतुल बाजपेयी करेंगे। कुलसचिव डा. प्रदीप कुमार राव कार्य परिषद के पदेन सचिव होंगे। सदस्य के रूप में जिन्हें नामित किया है, उनमें धर्माचार्या महंत योगी मिथिलेश नाथ, महाराणा प्रताप इंटर कालेज के पूर्व प्राचार्य रामजन्म सिंह, अधिवक्ता प्रमथ नाथ मिश्र, कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. सीएम सिन्हा, आयुर्वेदाचार्य डा. एसएन सिंह, गुरु श्रीगोरक्षनाथ कालेज आफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य डा. डीएस अजीथा और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शिक्षाशास्त्र विभाग की आचार्य प्रो. शोभा गौड़ शामिल हैंं। उ’च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ब्रह्मदेव कार्य परिषद में बतौर सदस्य शासन के प्रतिनिधि होंगे।

विश्वविद्यालय में इन पाठ्यक्रमों का होगा संचालन

बीएससी नॄसग, पोस्ट बेसिक बीएससी नॄसग, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीडीएस, एमबीबीएस, बीफार्मा (आयुर्वेद व एलोपैथ), डीफार्मा (आयुर्वेद व एलोपैथ), बीएससी एलटी, बीए/बीएससी यौगिक साइंस, बीएससी एजी, बीए आनर्स, बीएससी आनर्स (मैथ व बायो), बीएससी कंप्यूटर, बीकाम, बीएड, बीएससी-बीएड, बीए-बीएड, बीपीएड, पैरा मेडिकल का सट‍िर्फि‍केट, बीसीए, बीबीए, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स, शास्त्री आनर्स आदि।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!