Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

CM योगी आदित्यनाथ ने UP में मिलावटी तथा अवैध देशी शराब के कारण बढ़ती घटनाओं को लेकर की सख्त कार्रवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, ८ जनवरी २०२१, शुक्रवार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में मिलावटी तथा अवैध देशी शराब के कारण बढ़ती घटनाओं के कारण अपना रुख काफी सख्त किया है। बुलंदशहर के थाना क्षेत्र सिकंदराबाद में अवैध शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत तथा सात  की हालत गंभीर होने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभी दोषी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में अवैध तथा जहरीली शराब कांड के दोषियों के खिलाफ रासुका व गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दोषी डिस्टिलरी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में अवैध शराब के सेवन के कारण पांच लोगों की मौत की घटना पर बेहद नाराजगी जताने के साथ ही सभी दोषियों पर रासुका व गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने आबकारी विभाग के साथ अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर हर पीड़ित को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने दोषी डिस्टीलरी के खिलाफ भी कठोरतम कार्रवाई का निर्देश दिया है।

बुलंदशहर की इस घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर बेहद सख्त देखते हुए एसएसपी बुलंदशहर ने सिकंदराबाद थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी, हलका इंचार्ज और चौकी प्रभारी प्रभारी अनोखे पुरी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गांव वालों ने आरोप लगाया है कि शराब माफिया और आबकारी विभाग की साठगांठ से जहरीली शराब को बेचा जा रहा था।

गौरतलब है कि बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के गांव जीतगढ़ी में अवैध शराब के सेवन से शुक्रवार को पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात  लोग की हालत नाजुक बनी हुई है। इन सभी ने अपने गांव में ही बिक रही शराब खरीदी थी। अभी शराब बेचने वाला कोई भी पकड़ में नहीं आया है। पुलिस और प्रशासनिक टीम गांव पहुंच गई और परिवार से पूरी घटना की जानकारी लेने में जुट गई है। शराब को बेचने वाला अभी पकड़ से बाहर है। इस इलाके में बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री होती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!