Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 अक्टूबर 2022, शुक्रवार, प्रयागराज। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स म्योहाल के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आज, शुक्रवार को 4:15 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से शाम 5:00 बजे अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स आएंगे।

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के अनुसार अभी तक की जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सिर्फ अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। पहले उन्हें समारोह के शुभारंभ में आना था, लेकिन व्यवस्तता के कारण कार्यक्रम टल गया था। अबकी मुख्यमंत्री सिर्फ इसी कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर ही अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर ही अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। महाकुंभ-2025 की तैयारियों को लेकर चल रहे कार्यों की जानकारी लेकर जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री 24 सितंबर को सांसद विनोद सोनकर के पिता की तेहरवीं में शामिल होने के लिए प्रयागराज आए थे। तब उन्होंने पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने माफिया अतीक अहमद की जमीन में बन रहे फ्लैटों की प्रगति पूछने के साथ उसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। सिद्धार्थनाथ शुक्रवार को अभी तक हुए कार्य की रिपोर्ट देंगे।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज शुक्रवार को कई घंटे तक प्रयागराज में रहेंगे। दोपहर 2.05 बजे वह कान्हा श्याम होटल में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। शाम 4:00 बजे वह डीजीएस गेस्ट हाउस में आयोजित रामभद्राचार्य महराज की रामकथा में शामिल होंगे। पौने छह बजे तुलारामबाग में रूप गौड़िया मठ द्वारा आयोजित वर्ड विजन कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। रात 7.10 बजे भरद्वाजपुरम रामलीला पार्क में कवि सम्मेलन में शामिल होने बाद रात 8:00 बजे एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा 8 अक्टूबर 2022 को प्रयागराज आएंगे। वह सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 12:30 बजे बालसन चौराहा स्थित सनातन टावर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ढाई बजे डीजीएस गेस्ट हाउस मेजा, शाम तीन बजे जगद्गुरू रामभद्राचार्य की राम कथा में हिस्सा लेगे। शाम पांच बजे प्रीतम नगर स्थित दुर्गा पूजा में आरती में शामिल होगे। साढ़े पांच बजे देवाघाट आवास योजना झलवा में एक कार्यक्रम में शामिल होेने के बाद शाम छह बजे लखनऊ प्रस्थान करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!