Breaking News :
>>बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक>>डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद>>फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास>>जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार>>बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- महंत जी की मौत के मामले में एक-एक सच को सामने लाया जाएगा

प्रयागराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष तथा निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत से सभी स्तब्ध हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज में महंत नरेन्द्र गिरि की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने के साथ ही उनको अपनी श्रद्धांजलि भी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि के आवास श्री मठ बाघम्बरी में जाकर उनको श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने के साथ वहां पर शोकाकुल महंतों तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सदस्यों को सच सामने लाने का भी भरोसा दिलाया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्‍यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जो भी जिम्‍मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महंत नरेन्द्र गिरि जी की मृत्यु के मामले में बहुत साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। इसके बाद भी प्रदेश पुलिस कई वरिष्ठ अधिकारी अभी भी कुछ सच सामने लाने में जुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि महंत जी की मौत के मामले में एक-एक सच को सामने लाया जाएगा। आप सभी को मैं भरोसा दिलाता हूं की महंत नरेन्द्र गिरि की मौत का प्रकरण संदिग्ध नहीं रहेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मठ में मौजूद सभी संतों से इस प्रकरण को लेकर अनावश्यक बयानबाजी से बचने की अपील भी की है। एडीजी जोन, आइजी रेंज व डीआइजी प्रयागराज एक टीम के रूप में इस घटना की जांच में जुटे हैं। दोषी अवश्‍य सजा पाएगा। इस संवेदनशील प्रकरण में अनावश्‍यक बयानबाजी से बचा जाए। जिम्‍मेदार को कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्‍यक्ष नरेंद्र गिरि की दुखद घटना से हम सभी दुखी हैं। संत समाज व प्रदेश सरकार की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि देने आया हूं। यह आध्‍यात्मिक व धार्मिक समाज की अपूरणीय क्षति है। अखाड़ा परिषद व संत समाज की जो सेवा उन्‍होंने की वो अविस्‍मरणीय है। 2019 कुंभ की भव्‍यता को वैश्विक स्‍तर पर पहुंचाने में उनका मार्गदर्शन प्राप्‍त हुआ था। मान-अपमान की चिंता किए बगैर प्रयागराज कुंभ की भव्‍यता के लिए उन्‍होंने अपना पूरा समर्पण दिया था। उनकी इच्‍छा थी कि प्रधानमंत्री कुंभ में प्रयागराज पधारें, वो आए भी। नरेंद्र गिरि प्रयागराज के विकास को लेकर तत्‍पर रहते थे। कुंभ में आए श्रद्धालुओं की व्‍यवस्‍था और 13 अखाड़ों के बीच समन्‍वय और आए संतों की व्‍यवस्‍था के प्रति लगे रहते थे। साधु समाज, मठ-मंदिर की समस्‍याओं को लेकर उनका सहयोग प्राप्‍त होता था। उनके संकल्‍पों को पूरा करने की शक्ति उनके अनुयायियों को मिले। मंगलवार को पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मठ में रखा रहेगा और पोस्‍टमार्टम व समाधि की प्रक्रिया बुधवार को पूरी की जाएगी। लखनऊ से सुबह कई कार्यक्रम स्थगित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे और फिर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने के बाद उनको श्रद्धांजलि दी।

देश में संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की सोमवार शाम प्रयागराज में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव अल्लापुर में श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के कमरे में मिला। मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। मौके से आठ पेज का सुसाइड नोट मिला है। आइजी केपी सिंह के अनुसार सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरि, आद्या तिवारी और उसके बेटे पर परेशान करने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महंत की मौत को दुखदायी बताया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!