Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने लोकभवन सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पोषण माह का किया शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर, 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां लोकभवन सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पोषण माह का शुभारंभ किया। प्रदेश में वर्ष 2018 से बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में पोषण के स्तर में सुधार के उद्देश्य से राष्ट्रीय पोषण माह प्रत्येक वर्ष सितंबर में मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश में आज 529 आंगनबाड़ी केन्द्रों के उद्घाटन का कार्यक्रम राज्यपाल के कर कमलों से सम्पन्न हुआ है। राज्यपाल जी के पास पोषण मिशन क्षेत्र में कार्य करने का एक लंबा अनुभव है।

उन्होंने वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज व अन्य क्षेत्रों में पोषण मिशन को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए अनेक प्रयोग किए हैं और उसके बेहतर परिणाम भी आए हैं। राष्ट्रीय पोषण माह-2021 के शुभारंभ कार्यक्रम में अपना मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्रदान करने के लिए मैं प्रदेश की ओर से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी आंगनबाड़ी को अपने स्वयं के भवन में स्थापित करने के लिए हम मिशन मोड पर कार्यरत हैं। उन्होंने जब एक मां या बच्चा कुपोषित होता है तो यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज व राष्ट्र की समस्या है। इस राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम के साथ हर देशवासी को जुडऩा चाहिए। अगर मां कुपोषित है तो बच्चा कभी पोषित नहीं हो सकता। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देना और किन्हीं कारणों से बच्चा कुपोषित हो गया है तो उस पर भी ध्यान देने के लिए वर्ष 2018 से पूरे देश में सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, मुख्य सेविका व बाल विकास परियोजना अधिकारियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रशस्ति पत्र दिया।

गौरतलब है कि प्रदेश में तीन वर्ष से यह आयोजन संबंधित विभागों के सहयोग से होता है। उन्होंने बताया कि इस पोषण माह में पोषण वाटिका की स्थापना के लिए पौधारोपण अभियान, कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों के चिह्नांकन व निगरानी पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इसके साथ योग सत्रों का आयोजन, पोषण संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री व अनुपूरक पुष्टाहार आदि का वितरण किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!