Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगे

  • मुख्यमंत्री योगी कार्यक्रम की तैयारियों का करेंगे निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अलीगढ़ का दौरा करेंगे। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने अलीगढ़ जा रहे हैं। अलीगढ़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-दो सौगात देने के लिए आ रहे हैं।

पीएम मोदी उस दिन राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास के साथ-साथ डिफेंस कारिडोर का शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ आएंगे। वह यहां डिफेंस कारिडोर व राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय समेत करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। समारोह लोधा ब्लाक क्षेत्र में विश्वविद्यालय के लिए चयनित जमीन पर होगा।

प्रधानमंत्री का आलीगढ़ जिले में यह पांचवां दौरा है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी अलीगढ़ जा रहे हैं।

इस समारोह के लिए मार्च में भी तैयारी की गई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इसे टाल दिया गया था। राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय लोधा ब्लाक के गांव मूसेपुर में 38 हेक्टेयर क्षेत्र में बनना है। इसकी घोषणा 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। इसके लिए लंबे समय से क्षेत्र के लोग मांग कर रहे थे। रक्षा उपकरण के निर्माण के लिए डिफेंस कारिडोर खैर तहसील क्षेत्र के गांव अंडला में सौ हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित होना है।

पहले चरण में 56 हेक्टेयर भूमि पर कारिडोर विकसित किया जा रहा है। इसमें 21 निवेशकों को प्लाट आवंटित कर दिए गए हैं। 18 को जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है। जमीन समतल करने के साथ सड़क निर्माण शुरू हो चुका है। 33 केवी के विद्युत सब स्टेशन का निर्माण जल्द शुरू होना है।

शिलान्यास के बाद साल के अंदर पहले चरण में आवंटित फैक्ट्रियों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों ही बड़ी योजनाओं के शिलान्यास के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

सीएम का कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे लखनऊ से रवाना।
  • दोपहर 12.25 बजे हेलिकाप्टर से ग्राम लोधा, अतरौली हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12.25 से 12.45 बजे तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे।
  • दोपहर 12.45 बजे लोधा से अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 12.55 बजे 38वीं वाहिनी पीएसी के हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12.55 बजे कार से सर्किट हाउस रवाना होंगे।
  • दोपहर 01 से 2.30 बजे तक अलीगढ़ व आगरा मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
  • दोपहर 3 बजे से चार बजे तक अलीगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अफसरों के साथ बैठक करेंगे
  • शाम 4 बजे सर्किट हाउस से रवाना होंगे।
  • शाम 4.05 बजे 38वीं वाहिनी पीएसी पहुंचेंगे।
  • शाम 4.10 बजे हेलिकाप्टर से लखनऊ रवाना होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!