Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए>>ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में भरी चुनावी हुंकार, कहा – ‘हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2022, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मातृभूमि उत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है। हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमारी पहचान इसी से होती है।

अपराध मुक्त हुआ उत्तरप्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार इसलिए भी जरूरी है कि अगर यूपी में अपराधियों पर कार्रवाई होती है तो वो भागकर उत्तराखंड की तरफ आएंगे। उन्होंने हंसी भरे लहजे में ये भी कहा कि  वैसे तो मैं अपराधियों को छोड़ता नहीं हूं, लेकिन फिर भी अगर वो भागकर उत्तराखंड आते हैं तो सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले हर तीसर दिन में दंगा होता था। 2017 से पहले गंभीर असुरक्षा थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। पहले बेटियां असुरक्षित थी, व्यापारी पलायन कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हम अपराधियों को छोड़ते नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार थमने से चंद घंटे पहले भाजपा के दिग्गज स्टार प्रचारक मैदान में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। इसी कड़ी में यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वे टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!