Breaking News :
>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ तैयार की योजना

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का फोकस महिला सुरक्षा के साथ नारी शक्तिकरण पर रहता है। मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को शीर्ष वरीयता पर रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भी महिला सुरक्षा को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तथा शासन व पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ योजना तैयार की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दस अप्रैल से प्रदेश भर में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर पुलिस व अभियोजन विभाग को पूरी मुस्तैदी से अपने कदम बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से सभी तैयारियों को समय पूरा कर लिया जाए। नवरात्र से महिला सुरक्षा के लिए विशेष अभियान के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बीट स्तर पर महिला कान्स्टेबल को तैनात किया जाए। जिससे कि महिला तथा बच्चियों की सुरक्षा पर गहन निगरानी होगी।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारी समन्वय स्थापित कर महिला बीट अधिकारी के साथ सभी गांव की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करें व उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं। इसके साथ ही अधिकारी सप्ताह में एक दिन नगरीय वार्ड और गांवों में एक वृहद अभियान शुरू कर ग्राम सचिवालय में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध ढंग से निस्तारण करें। नवरात्रि के पहले दिन से ही पुलिस विभाग की तरफ से महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। बेटियों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूल, कॉलेजों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय किया जाए। इसके साथ ही शाम को पुलिस की एक टीम बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर फुट पेट्रोलिंग भी करे। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बुनियादी पुलिसिंग की नींव भी और मजबूत की जाएगी। इसके तहत आने वाले 100 दिनों में पुलिस खासकर महिला अपराध के मामलों में आरोपितों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए अभियान के तहत पैरवी करेगी। इसके साथ बाजारों से लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी बढऩे के साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड और सक्रिय नजर आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छह महीने में सभी जिलों में पुलिस लाइन स्थापित करने की योजना पर भी तेजी से काम हो। चंदौली व हापुड़ में पुलिस लाइन के लिए जमीन तलाशी जाएगी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!