Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
ताज़ा खबरेंदेश

9 अक्टूबर को जीबीयू में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी हो सकते हैं शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 अक्टूबर 2022, गुरुवार, ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (JBU) के कुलाधिपति व प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अक्टूबर 2022 को जीबीयू में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि बुद्ध धर्म के अनुयायी करीब 20 देशों के प्रतिनिधि और राजदूत के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। राज्य सरकार के संस्कृति मंत्रालय के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जीबीयू प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुट गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने 2017 में पहली विदेश यात्रा भी बुद्ध धर्म के अनुयायी म्यांमार ( वर्मा) की ही की थी। वहां वह एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि और राजदूत अपनी राय रखेंगे।

गौरतलब है कि भगवान बुद्ध के नाम पर देश का इकलौता विश्वविद्यालय गौतमबुद्ध नगर जिले में हैं। प्रदेश के साथ देश के विभिन्न विश्वविद्यालय में बुद्ध स्टडीज की पढ़ाई होती है, लेकिन विदेशी छात्रों का सर्वाधिक रुझान गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय को लेकर है। वर्तमान में 15 देशों के छात्र बौद्ध स्टडीज के लिए प्रतिवर्ष गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का रुख करते हैं।

अभिधम्म दिवस : इस दिन भगवान बुद्ध स्वर्ग से पृथ्वी पर वापस आए थे

अभिधम्म दिवस असल में बौद्ध भिक्षुओं के लिए तीन महीने की वर्षा वापसी (वर्षावास या वासा की समाप्ति का प्रतीक) है, जिसके दौरान वे एक स्थान पर रहते हैं और प्रार्थना करते हैं। अभिधम्म दिवस ज्यादातर उन देशों में मनाया जाता है, जहां अधिकांश आबादी बौद्ध धर्म की अनुयायी है। मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान बुद्ध स्वर्ग से पृथ्वी पर वापस आए थे।

एनसीआर में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय बुद्धिस्ट का केंद्र है । बुद्ध स्टडीज का केंद्र का पूर्व में दिल्ली था, लेकिन गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्स, बुद्ध संकाय के साथ बौद्ध स्टडीज में बीए, एमए, पीएचडी,बौद्ध पर्यटन,पाली भाषा व साहित्य में डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स के कारण छात्रों में इसके प्रति रुझान अधिक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!