Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों की पढ़ाई को लेकर किया अहम फैसला : बिना मेरिट जारी होगा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2021, सोमवार, लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार अन्य गतिविधियों पर भी सतत नजर बनाए है। इसी क्रम में कोरोना से प्रभावित हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की पढ़ाई को लेकर अहम फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि इस बार इन कक्षाओं का रिजल्ट बिना मेरिट के जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास से वर्चुअल माध्यम से कोविड प्रबंधन की बैठक की। सीएम योगी ने ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति को जारी रखने के निर्देश के साथ कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परीक्षाफल तैयार करने के संबंध में गाइडलाइंस जल्द तय कर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं, इसलिए परीक्षाफल की मेरिट सूची न तैयार की जाए। इसके अलावा प्राविधिक शिक्षा विभाग आनलाइन परीक्षा कराए। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग को भी विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने का निर्णय जल्द लेने का निर्देश दिया।

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा भी रद कर दी गई है। कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को भी प्रोन्नत किया जाएगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया था।

यूपी बोर्ड के सौ साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा निरस्त की गई है। विद्यार्थी बिना इम्तिहान दिए ही अगली कक्षा में प्रोन्नत किए जाएंगे। इंटरमीडिएट के 26.1 लाख और हाईस्कूल के 29.4 लाख विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया जाएगा। इस तरह प्रदेश के कुल 56 लाख से अधिक विद्यार्थी इससे लाभान्वित होंगे। सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर यूपी बोर्ड ने भी छात्रों को बड़ी राहत दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!