Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखपुर में किया 144 करोड़ की 61 परियोजनाओं का लोकापर्ण व श‍िलान्‍यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2022, रविवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को 144 करोड़ रुपये की लागत की 61 परियोजनाओं की सौगात दी। रविवार को तारामंडल के महंत दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं को जल्द से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।

सुबह तकरीबन 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। परियोजनाओं में सड़क, संपर्क मार्ग, बाढ़ सुरक्षा, शिक्षा आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने पांच टीबी रोगियों के स्वजन को पोषण किट, भूसा दान करने वालों की प्रशस्ति पत्र दिया।

इस दौरान महापौर सीताराम जायसवाल, सांसद रविकिशन, कमलेश पासवान, राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, विधायक श्री राम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, राजेश त्रिपाठी, डॉ. विमलेश पासवान, श्रवण निषाद आदि मौजूद रहे।

शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने 33.16 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उनके हाथों 111.33 करोड़ रुपये की लागत वाली आवास विकास परिषद, बाढ़ खंड और लोक निर्माण विभाग की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास वाली परियोजनाओं में ज्यादातर बाढ़ बचाव के उपायों से जुड़ी हैं। साथ ही गोला में कस्तूरबा गाँधी बालिका छात्रावास (लागत 2 करोड़ 16 लाख 55 हजार रुपये) तथा राजकीय आईटीआई चरगांवा में ऑडिटोरियम (लागत 4 करोड़ 52 लाख रुपये) के निर्माण कार्य शामिल हैं।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए), ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की 61 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए शनिवार को कार्यक्रम आयोजित था, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति के निधन पर घोषित राजकीय शोक के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। कार्यक्रम में करीब 33.16 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण ओर 111.33 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!