Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुँचे ईदगाह, लोगों को ईद की बधाई दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2022, मंगलवार, लखनऊ। कोरोना संक्रमण काल से उबरने के बाद इस बार प्रदेश में ईद का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने सुबह नमाज अदा करने के दौरान सभी के लिए अमन व चैन की दुआ की। प्रदेश की सभी प्रमुख मस्जिदों में दो वर्ष बाद एक साथ बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। लखनऊ के ईदगाह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोगों से गले मिलकर उनको ईद की बधाई दी।

उत्तर प्रदेश में आगरा, मेरठ, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज तथा वाराणसी के साथ गोरखपुर में भी लोगों ने 9:00 बजे से मस्जिदों का रुख किया। सभी मस्जिदों में लोग बड़ी संख्या में उमड़े और नमाज अदा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनादी। उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है।

लखनऊ में ईदगाह ऐशबाग के साथ ही टीले वाली मस्जिद में भी नमाज अदी की गई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ईदगाह में पहुँचकर लोगों को ईद की बधाई दी। ब्रजेश पाठक ने ईद के मौके पर ईदगाह में लोगों से गले मिलकर उनको बधाई दी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी और विधायक रविदास मेहरोत्रा भी ईदगाह पहुँचे थे। ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने हुजूम एकत्र था। यहाँ पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज अदा कराई। इस दौरान ईदगाह के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। जिला प्रशासन के साथ यहां पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे। नगर निगम तथा जलकल के साथ अग्निशमन विभाग के अफसर भी तैनात थे। राजधानी लखनऊ की गंगा जमुनी तहजीब काफी विख्यात भी है।

गौतमबुद्ध नगर में ईद पर सेक्टर-8 में नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। एसीपी राजेश एम ने बताया कि मस्जिद में जगह कम पड़ रही थी तो धर्म गुरुओं से बात कर पालियों में लोगों को नमाज अदा करने के लिए सहमत किया गया। यहाँ पर कई संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई थी। इन सभी के बीच ईद की नमाज सकुशल अदा की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!