Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलों को नुकसान पर तत्काल राहत देने का दिया निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, सोमवार, लखनऊ। प्रदेश में चार दिन पहले से मौसम के एकाएक बदले रुख के कारण किसान जिस बात से डरे-चिंतित थे, खेतों में अब वही हकीकत के रूप में सामने है। फसल बर्बादी देख अन्नदाता का दिल बैठा जा रहा है। तीन दिनों के दौरान तकरीबन हर जिले में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलों का भारी नुकसान नजर आने लगा है। कहीं खेतों में बिछी गेहूं की फसल तो कहीं पानी में डूबी सरसों और अरहर।

असमय वर्षा ने किसानों की तो चिंता बढ़ाई ही है, रबी में रिकार्ड उत्पादन की सरकार की आस को झटका दिया है। आधिकारिक आंकड़े आने में समय लगेगा लेकिन मौके की हकीकत और किसानों के उतरे चेहरे बता रहे, फसल को जबरदस्त नुकसान हुआ है। कहीं यह 10-15 तो कहीं 40 से 45 प्रतिशत तक है। इस बीच, केंद्र सरकार ने माना कि बारिश और ओलावृष्टि ने उप्र, मप्र, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा सहित कई राज्यों के किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है।

किसानों को केंद्र सरकार आपदा राहत कोष से मुआवजा देगी

बारिश और ओलावृष्टि ने फसलें बर्बाद कर दी हैं। परेशान किसानों को केंद्र सरकार आपदा राहत कोष से मुआवजा देगी। किसानों के दावे के मुताबिक विभिन्न जिलों में गेहूं, सरसों, चना व अरहर की फसल में 10 से 45 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। इसी तरह आम के बौर को भी नुकसान हुआ है। किसान कह रहे हैं कि बर्बाद हुई कुछ फसल भले बच जाए, लेकिन दाने कमजोर हो जाएंगे। जहां खेत में पानी भर गया है, वहां नुकसान ज्यादा है।

गेहूं की फसल गिर गई, आलू के खेतों में भरा पानी, केला की फसल को हुआ नुकसान

फसल नुकसान का यही हाल बलिया, चंदौली और जौनपुर में है। बलरामपुर में देर शाम जरवा बालापुर में हल्की बारिश हुई है। यहां प्रशासन ने 24 मार्च तक बारिश की चेतावनी जारी की है। लखनऊ में सोमवार तड़के तेज बारिश हुई। बाराबंकी में गेहूं, सरसों और आलू का नुकसान हुआ है। खेतों में आलू खोदा पड़ा था, जिसमें पानी भर गया। गेहूं की फसल गिर गई। अयोध्या और अंबेडकरनगर में रविवार की देर रात गरज चमक के साथ तेज हवा संग झमाझम बरसात हुई।

अमेठी में पिछले तीन दिनों से मौसम खराब है। सीतापुर में बीते दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश का फसलों पर भी पड़ा है। गेहूं व सरसों की फसल जहां खेतों मे बिछ गई है वहीं केला की फसल को भी नुकसान हुआ है। बहराइच में सोमवार को दिन में भी कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ओले गिरे। उधर, संभल और मुरादाबाद में किसानों ने 15 प्रतिशत फसल का नुकसान होने की आशंका व्यक्त की है। बदायूं में 13 मिमी वर्षा हो चुकी है और चार प्रतिशत फसल नुकसान का अनुमान है।

कृषि विभाग के अनुसार 10 प्रतिशत गेहूं का नुकसान हुआ। हालांकि किसान नुकसान 20 प्रतिशत से अधिक बता रहे हैं। अलीगढ़ में गेहूं व सरसों की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। किसान 30 से 35 प्रतिशत नुकसान बता रहे हैं। ऐसे ही हालात वर्षा से प्रभावित अन्य जिलों में भी हैं।

वहीं प्रमुख सचिव नगर विकास को विशेष तौर पर नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का निस्तारण करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि फसल क्षति होने की स्थिति में वे तत्काल टीमें बनाकर इसका आकलन कराएं और उनके कार्यालय को दो दिनों में इसकी सूचना दें। उन्होंने बारिश व ओले गिरने के कारण हुई जनहानि, पशुहानि और मकानों को हुई क्षति के लिए भी पीड़ित परिवारों को राहत राशि तत्काल देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराकर किसानों को तत्काल राहत देने का निर्देश दिया है। बिगड़े मौसम से जनहानि व पशुहानि के लिए भी मुआवजा देने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में रहकर स्थिति पर नजर रखने और नुकसान की भरपाई करने की हिदायत दी है। उन्होंने राहत आयुक्त को फील्ड में सर्वे कराने और समस्याओं का तत्काल निपटारा करने का निर्देश दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!