Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मंख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जाैनपुर में करेंगे 90 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 26 का लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2022, शुक्रवार, जौनपुर। जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पूर्वांचल विश्वविद्यालय से 90 परियोजनाओं का शिलान्यास व 26 का लोकार्पण करेंगे। शिलान्यास करने वाली परियोजना में 14 सड़क व 76 अन्य निर्माण की हैं, जिनकी कुल लागत 24191.53 लाख है। वहीं लोकार्पित परियोजनाओं में 19 सड़क व अन्य निर्माण की सात हैं, जिनकी कुल लागत 1633.40 लाख है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल मार्ग में सभास्थल के बीच में विभिन्न विभागों की तरफ से सरकार से जुड़ी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सीएम के कार्यक्रम स्थल में करंजाकला के 50 महिला शिक्षकों को लगाकर आकर्षक रंगोली बनवाई गई है।

मुख्यमंत्री सुबह दस बजे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। जहां राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव मौजूद रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पंचहटिया का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे। 12 बजकर 25 मिनट पर गाजीपुर चले जाएंगे। हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक बरसात होने पर जलभराव से दिक्कत न हो इसके लिए इंटरलाकिंग कराई गई है। आठ हजार लोगों के बैठने के लिए वाटर प्रूफ टेंट में कुर्सियां लगाई गई हैं। दो टेंट में दो-दो हजार व एक में 3500 लोगों के बैठने का इंतजाम है। 500 वीआइपी की अलग से व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 40-50 लोगों के लिए अलग केबिन बनाई गई है।

मैदान में सिर्फ मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन का ही वाहन जाएगा। अन्य सभी गाड़ियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। निरीक्षण के दौरान कोई समस्या न हो इसके लिए गुरुवार को जिलाधिकारी जिम्मेदार लोगों को लगातार चेताते रहे। मेडिकल कालेज में देररात तक चलती रही तैयारीमुख्यमंत्री सबसे पहले मेडिकल का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए मेडिकल कालेज प्रशासन देररात तक तैयारी में जुटा रहा। रंगाई, पोताई, साफ-सफाई के अलावा शैक्षणिक कक्ष व ओपीडी तक में व्यवस्थाएं होती रहीं। कालेज के निर्माणाधीन क्षेत्र को परदा लगाकर ढंका गया है।

मुख्यमंत्री मेडिकल कालेज में छात्रों से बातचीत कर सकते हैं। इसके लिए भी तैयारी चल रही थी। क्लास रूम व लैब की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, झाड़-झंखाड़ की कटाई के लिए चार ब्लाक के 600 से अधिक सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है, जो दस किमी की परिधि में साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं। इसके लिए शाहगंज (सोंधी), खुटहन, करंजाकला व धर्मापुर ब्लाक के करीब 600 सफाई कर्मियों को लगाया गया है। सड़क के किनारे पड़ी गिट्टियों को भी उठाकर ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से अन्यत्र स्थान पर भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पूर्वांचल विश्वविद्यालय से लेकर पचहटिया तक सड़क के किनारे कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बाद इन दिनों डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जनपद में काफी संख्या में डेंगू के मरीज भी मिले हैं जिनका उपचार चल रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक की। दस किलोमीटर दूर तक सड़क के किनारे जगह-जगह कीटनाशक, मच्छरजनित दवाओं का छिड़काव कराया।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर विश्वविद्यालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। विभिन्न जनपदों से आए पुलिस अधिकारियों के साथ आइजी के. सत्यनारायण गुरुवार को बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने बारीकी से विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। सीएम के आगमन से लेकर प्रस्थान तक विभिन्न मेडिकल कालेज व पचहटिया के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण व जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पर किसी भी तरह की चूक न हो इसके लिए सभी को चेताया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रशासन ने किया पूर्वाभ्यासमुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जिला व पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को पूर्वाभ्यास किया। मुख्यमंत्री की अगवानी की जिम्मेदारी सीओ यातायात चोभ सिंह को दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद आइजी के. सत्यनारायण ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के साथ हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर बरसात होने की वजह से जमीन गीली हो गई है। सड़क खराब न हो इसलिए रिहर्सल मैदान में नहीं कराया गया। इसके अलावा सभी कार्यक्रम स्थल पर जिला व पुलिस प्रशासन के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ पूर्वाभ्यास किया।

रूट प्लान:

➲ सुबह 8:00 बजे से मछलीशहर में प्रयागराज/प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाली गाड़ियों को मछलीशहर से मड़ियाहूं रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। पकड़ी तिराहे के पास यदि मछलीशहर से कोई बड़ा वाहन बाहर आ जाता है तो उसे पकड़ी तिराहे से हाइवे पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

➲ सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन जो आजमगढ़ व शाहगंज की तरफ जाएंगे उनको बक्शा हाईवे पर ही सुबह 8:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रोका जाएगा।

➲ शाहगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहन शाहगंज बार्डर पर ही रोके जाएंगे व छोटे वाहनों को कोईरीडीहा तिराहे से मोड़ दिए जाएंगे।

➲ आजमगढ़ रोड से आने वाले सभी छोटे वाहन, बड़े वाहन प्रसाद कालेज से केराकत की ओर मोड़े जाएंगे।

➲ भदोही की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को मड़ियाहूं से जलालपुर की ओर मोड़ा जाएगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.