Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा और सहयोगी दलों के सदस्यों को दी चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने की नसीहत

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 दिसम्बर 2022, मंगलवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा और सहयोगी दलों के विधानसभा और विधानपरिषद सदस्यों को निकाय चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने की नसीहत दी है। कहा, सभी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। लोकभवन में एनडीए विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की ब्रांडिंग के बाबत भी सदस्यों को निर्देश दिए। कुंभ मेले की तैयारियों पर भी उन्होंने चर्चा की। विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर भी बैठक में औपचारिक चर्चा हुई।

नगरीय निकायों के मेयर व अध्यक्ष पद का अनंतिम आरक्षण कर दिया जारी, 14 दिसंबर को अंतिम अधिसूचना जारी होने की उम्मीद

प्रदेश सरकार ने बहुप्रतीक्षित नगरीय निकायों के मेयर व अध्यक्ष पद का अनंतिम आरक्षण सोमवार को जारी कर दिया। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, बरेली, फिरोजाबाद व शाहजहांपुर नगर निगम इस बार अनारक्षित रखे गए हैं। सरकार ने 17 नगर निगमों के साथ ही कुल 760 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद का अनंतिम आरक्षण जारी करते हुए सात दिनों में आपत्तियां व सुझाव मांगे हैं।

दो दिनों में आपत्तियों के निस्तारण के बाद 14 दिसंबर को अंतिम अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को नगरीय निकायों के मेयर व अध्यक्ष पद का अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया। कुल 762 नगरीय निकायों में महाराजगंज की नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार व बस्ती की नगर पंचायत भानपुर के गठन व सीमा विस्तार को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट में विचाराधीन है इसलिए इन दोनों का आरक्षण घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगमों के मेयर पद में इस बार आगरा नगर निगम एससी महिला, झांसी एससी, मथुरा-वृंदावन व अलीगढ़ ओबीसी महिला, मेरठ व प्रयागराज ओबीसी, अयोध्या, सहारनपुर व मुरादाबाद नगर निगम में मेयर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!