Breaking News :
>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा
उत्तराखण्डदेहरादून

जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में स्थापित 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन

मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन

आपदा चेतावनी के लिए लगाए गए सायरन 16 किमी तक पहुँचायेंगे आवाज, शहरवासियों को मिलेगा समय पर अलर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 05 सितम्बर 2025, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को शाम 6 बजे डालनवाला थाने से देहरादून सिटी में लगाए गए 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के अंतर्गत घंटाघर सौंदर्यीकरण, क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी व आईएसबीटी में स्थापित 4 हिलांस कैंटीन और बाल भिक्षावृत्ति निवारण कार्यक्रम का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुटा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

डीएम ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों के लिए लगाए गए ये सायरन 8 से 16 किलोमीटर तक की दूरी तक आवाज पहुंचाने में सक्षम हैं। इनका मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में लोगों को सचेत करना है। मुख्यमंत्री रिमोट कंट्रोल से सभी 13 सायरनों का एक साथ उद्घाटन करेंगे।

प्रशासन ने लोगों को पहले ही जानकारी दे दी है ताकि सायरन की आवाज सुनकर घबराहट न हो। पहले चरण में 4 स्थानों पर 16 किमी रेंज और 9 स्थानों पर 8 किमी रेंज के सायरन लगाए गए हैं। दूसरे चरण में विकासनगर, डोईवाला, ऋषिकेश और चकराता समेत अन्य क्षेत्रों में भी सायरन लगाए जाएंगे।

घंटाघर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत घंटाघर सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करेंगे, जिसमें पारंपरिक शैली को बनाए रखते हुए बगीचे, रंगीन फव्वारे और हाई बीम लाइटिंग लगाई गई है।

इसके अलावा, क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी और आईएसबीटी में आधुनिक हिलांस कैंटीन की शुरुआत होगी, जिन्हें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इन कैंटीनों में हैंडीक्राफ्ट, पहाड़ी उत्पाद और मिलेट व्यंजन उपलब्ध होंगे, जिससे कई लोगों को स्वरोजगार मिला है।

बाल भिक्षावृत्ति निवारण कार्यक्रम के तहत अब तक 56 बच्चों को भीख से मुक्त कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। शनिवार को इन सभी योजनाओं को मुख्यमंत्री जनता को समर्पित करेंगे।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह सहित कई अधिकारी तैयारियों की निगरानी में जुटे रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!