Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैग रिपोर्ट में अनियमितता के मामले सामने आने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कड़ा रूख

आकाश ज्ञान वाटिका। १२ दिसम्बर, २०१९ (गुरुवार)। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में विभिन्न विभागों में भारी वित्तीय अनियमितता के मामले सामने आने पर सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह स्वयं इस रिपोर्ट का अध्ययन कर रहे हैं। यदि इसमें जानबूझकर गड़बड़ी पाई गई तो इसके लिए संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, भले ही वह अधिकारी कितना भी बड़ा हो। इसमें किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विधानसभा सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में पेश कैग की रिपोर्ट में विभिन्न विभागों में 2271 करोड़ के राजस्व नुकसान का उल्लेख है। इसमें विभागों की गंभीर लापरवाह कार्यशैली को भी इंगित किया गया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

सचिवालय में मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कैग की रिपोर्ट तकनीकी आधार पर होती है। कैग ने जो कमियां और अनियमितताएं बताई हैं, जब ठीक से उनका परीक्षण करेंगे तब वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

वहीं, इस मामले में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि कैग को प्रथम दृष्टया जो दिखाई देता है, उसे वह रिपोर्ट में देती है। विधानसभा में उठने वाले विषयों पर लोक लेखा समिति बहुत गंभीरता से लेती है और विभाग से जानकारी मांगी जाती है।

उन्होंने बताया कि विभाग का जवाब संतोषजनक पाया जाता है तो फिर आगे कार्रवाई नहीं होती, लेकिन यदि जवाब देने में देरी होती है तो उसका संज्ञान भी लिया जाता है। उन्होंने कहा कि समिति के सामने प्रस्तुत सभी मामलों का गंभीरता से विचार किया जाता है। यह मामला भी लोक लेखा समिति के पास जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!