Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने की पौड़ी, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जिलों की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 फरवरी 2021, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में पौड़ी, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जनपदों की सीएम घोषणाओं की समीक्षा की। बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी, मुकेश सिंह कोली, दिलीप सिंह रावत, केदार सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, राजकुमार, वर्चुअल माध्यम से विधायक भरत सिंह चौधरी एवं मनोज रावत उपस्थित रहे।

पौड़ी जनपद में 191 सीएम घोषणाओं में से 116 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 75 पर कार्य प्रगति पर है। उत्तरकाशी जनपद में 123 सीएम घोषणाओं में से 68 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 55 पर कार्य गतिमान है। रूद्रप्रयाग जनपद में 36 घोषणाओं में से 22 पूर्ण हो गयी है, जबकि 14 पर कार्यवाही गतिमान है।

[box type=”shadow” ]पौड़ीः
पौड़ी जनपद की सीएम घोषणाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाय। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देवप्रयाग स्थित रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मण मंदिर व फलस्वाडी स्थित सीता माता मंदिर को धार्मिक पर्यटन के सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए सुनियोजित कार्य योजना बनाई जाय व कार्यों में तेजी लाई जाय। नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केन्द्र व पैरामोटर्स स्थाई पट्टी के निर्माण कार्य की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। श्रीनगर, खिर्सू, पौड़ी को पर्यटन सर्किल के रूप में विकसित करने के लिए भी कार्य में तेजी लाई जाय। श्रीनगर में पार्किंग की समस्या का जल्द समाधान किया जाय। एनआईटी में बिजली एवं पानी की व्यवस्था जल्द की जाय। कोटद्वार में रोडवेज डिपो के आधुनिकीकरण एवं पार्किंग निर्माण की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। चौबट्टाखाल में 40 ग्राम सभाओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जल जीवन मिशन के तहत कार्यवाही जल्द की जाय। एकेश्वर में तीलू रौतेली के संग्रहालय निर्माण की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। यमकेश्वर विधानसभा में सड़कों के नव निर्माण, डामरीकरण एवं मरम्मत के कार्यों में तेजी लाई जाय एवं गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाय। रिखणीखाल में रेवा पम्पिंग योजना व चैबड पम्पिंग योजना की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। महावीर चक्र विजेती श्री जसवंत सिंह रावत के पैतृक गाँव बांड्यू में शहीद स्मारक बनाने की कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाय।[/box]

[box type=”shadow” ]उत्तरकाशीः
उत्तरकाशी जनपद की सीएम घोषणाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तरकाशी में दो मंजिल पार्किंग के निर्माण कार्य की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। पार्किंग की सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाय। बौन एवं बड़ेथी पेयजल योजनाओं के पनर्गठन एवं मातली पेयजल योजना योजना के विस्तारीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाय। पुरोला-गन्दियाटगाँव मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य जल्द किया जाय। तालुका-हरकीदून मार्ग पर सियागाड में क्षतिग्रस्त आर.सी.सी पुल का निर्माण कार्य शीघ्र किया जाय। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यमुनोत्री एवं बड़कोट में पार्किंग, यमुनोत्री में रोपवे एवं बड़कोट व चिन्यालीसौड़ पेयजल के नव निर्माण से संबंधित कार्यों में तेजी लाई जाय।[/box]

[box type=”shadow” ]रूद्रप्रयागः
रूद्रप्रयाग जनपद की सीएम घोषणाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों के नव निर्माण संबधी कार्यों में तेजी लाई जाय। पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत साईनेज की उचित व्यवस्था की जाय। गुप्तकाशी एवं ऊखीमठ पेयजल योजना से संबधित कार्यों में तेजी लाई जाय।
[/box]

बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, हरबंस सिंह चुघ, डॉ० पंकज पाण्डेय, डॉ० नीरज खैरवाल, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, शासन के वरिष्ठ अधिकारी, सबंधित विभागों के निदेशक एवं वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी विजय जोगदण्डे, जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दिक्षित, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मनुज गोयल उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!