Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में गन्ना विकास उद्योग विभाग की सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों के संबंध में ली बैठक

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कृषकों का गन्ना मूल्य भुगतान समय पर किया जाय। गन्ना कृषकों के हित में जो भी निर्णय लिये जाने हैं, उसके लिए कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। गन्ने का उपयोग विभिन्न उत्पादों के लिए होने से किसानों की आर्थिकी में कितना सुधार होगा। इसका पूरा अध्ययन किया जाय। चीनी मिलों के आधुनिकीकरण पर ध्यान दिया जाय।

 मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने समीक्षा के दौरान गन्ना उत्पादन, गन्ना मूल्य भुगतान की जानकारी लेते हुए कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। मुख्यमंत्री ने चीनी मिलों के आधुनिकीकरण, गन्ना उत्पादों के विविधीकरण, ऊर्जा उत्पादन, एथेनाल उत्पादन पर ध्यान देने को कहा। विभागीय स्तर पर चीनी मिलों के संबंध में जो भी कार्य किये जाने होंगे, उन पर निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी नहीं होनी चाहिए। समस्याओं का त्वरित समाधान जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसानों के व्यापक हितों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

बैठक में चीनी मिलों में इथेनॉल प्लांट की स्थापना के सबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाय। कमेटी 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देगी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गन्ना उत्पादन से किस तरह किसानों की आय बढ़ाई जाय। कैसे हम गन्ने का बहुआयामी उपयोग कर किसानों को फायदा पहुंचा सकें। इस दिशा में विशेष प्रयास किये जाने की जरूरत है। हमारा मुख्य फोकस किसान केन्द्रित एवं किसानों के हितों की रक्षा करना है।

बैठक में  पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, सचिव श्री अमित नेगी, श्री हरबंस सिंह चुघ, प्रबंध निदेशक गन्ना एवं चीनी श्री चंद्रेश यादव, एम.डी यूजेवीएनएल श्री एस.एन वर्मा, गन्ना आयुक्त श्री ललित मोहन रयाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!