Breaking News :
>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में देहरादून शहर को 124वां स्थान प्राप्त होने पर मेयर देहरादून एवं मुख्य नगर आयुक्त को बधाई दी

  • मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मेयर देहरादून एवं मुख्य नगर आयुक्त के प्रयासों की सराहना की।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 20 अगस्त 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा एवं मुख्य नगर आयुक्त श्री विनय शंकर पाण्डेय ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020 में देहरादून शहर को रैंकिंग में मिले सुधार के लिये उन्हें बधाई दी। स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में देहरादून शहर को 124वां स्थान प्राप्त हुआ है जबकि 2019 के सर्वेक्षण में शहर को 384वां स्थान प्राप्त था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मेयर देहरादून एवं मुख्य नगर आयुक्त के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश ने गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष स्वच्छता में काफी सुधार किया है, जो सर्वेक्षण के एक साल में आये 260 अंकों के उछाल से स्पष्ट होता है। स्वच्छता के क्षेत्र में अभी काफी कुछ किया जाना है। पिछले वर्ष के मुकाबले शहरों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसके लिये समेकित प्रयासों की भी जरूरत बतायी।
मुख्य नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में प्रदेश के सभी नगर निगमों में देहरादून को प्रथम तथा नगर निकायों में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आस्वस्त किया कि देहरादून में स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसके लिये सभी स्तरों पर कारगर प्रयास किये जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!