Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नेतृत्व परिवर्तन के बाद पहली अग्निपरीक्षा में हांसिल की कामयाबी

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2021, सोमवार, देहरादून। सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद इसी मार्च में तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का पद संभाला और अब अपने कार्यकाल के दो महीने पूरे होने से पहले ही पहली अग्निपरीक्षा में कामयाबी हासिल कर ली। सल्ट विधानसभा सीट के उप चुनाव के नतीजे से भले ही सीटों के गणित पर कोई असर नहीं पड़ना, मगर भाजपा के लिए यह उप चुनाव साख का सवाल बन गया था। खासकर नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए, क्योंकि उनके नेतृत्व में लड़ा गया यह पहला चुनाव था। सत्तारूढ़ भाजपा के लिए इसलिए भी उप चुनाव के नतीजे की अहमियत ज्यादा है, क्योंकि इसे इस बात का संकेत माना जा सकता है कि पार्टी के खिलाफ फिलहाल तो एंटी इनकंबेंसी फैक्टर काम नहीं कर रहा है। वैसे, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तीरथ को खुद भी उप चुनाव लड़ना है, विधायक बनने के लिए। अभी तीरथ पौड़ी गढ़वाल सीट से सांसद हैं।

भाजपा सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सत्ता संभालने पर नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक बढिय़ा पहल की। दरअसल, उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों पर सबको साथ लेकर चलने की मंशा जताते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाई। ऐसा नहीं कि इससे पहले कभी सर्वदलीय बैठक नहीं हुई। कई बार हुई, हर साल कम से कम दो बार तो होती ही है, मगर केवल विधानसभा सत्र से पहले। यह पहला अवसर रहा, जब इससे इतर मुख्यमंत्री ने अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं को मंथन के लिए आमंत्रित किया। यह बैठक वर्चुअल हुई, सभी ने अपने सुझाव दिए कि किस तरह कोरोना से पार पाया जा सकता है। अभी बैठक हुए चंद ही घंटे गुजरे कि सरकार पर विफलता का आरोप मढ़ते हुए हमले शुरू हो गए। लाजिमी तौर पर इसकी शुरुआत भी कांग्रेस की ही तरफ से हुई। आखिर मुख्य विपक्षी दल जो है, कैसे भला अपनी भूमिका बिसरा दे।

पिछले साल कोरोना के मामलों को लेकर उत्तराखंड कुछ राहत में रहा, मगर अब दूसरी लहर में संक्रमण की गति काफी तेज है। रोजाना पांच हजार से ज्यादा मामलों ने सरकार के समक्ष बड़ी चुनौती ला खड़ी की है। यही वजह रही कि पहले नौकरशाही को जिम्मा सौंप चुके मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अंतत: अपने मंत्रियों को मोर्चे पर तैनात करने का निर्णय लेना पड़ा। सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का जिम्मा सौंपा गया है। मंत्रियों ने जिम्मेदारी संभाल भी ली है। जिलों में मंत्री सरकारी मशीनरी के साथ तालमेल बिठाकर हालात को काबू करने की कोशिशों में जुटे हैं। सूबे में अब चंद महीनों बाद ही विधानसभा चुनाव हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो मंत्रियों को कोरोना पर नियंत्रण को लेकर चुनावी साल में अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। वैसे, सभी यही दुआ कर रहे हैं कि मंत्री जल्द से जल्द यह परीक्षा पास कर लें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!