Breaking News :
>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पदभार संभालने के बाद गुरुवार को पहली बार पहुंचे विधानसभा

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मई 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पदभार संभालने के बाद पहली बार गुरुवार को विधानसभा पहुंचे तो ढाई माह में पहली दफा उनमें आत्मविश्वास व उत्साह का अलग ही पुट नजर आया। सल्ट उपचुनाव में कामयाबी का पहला सियासी मोर्चा फतह करने के बाद ही उन्होंने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में हवन व पूजा-अर्चना कर सरकारी कामकाज प्रारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता चहुंमुखी विकास चाहती है। सरकार इस अपेक्षा पर खरा उतरेगी।

मुख्यमंत्री पदभार संभालने के ढाई महीने बाद तीरथ सिंह रावत विधानसभा में दाखिल हुए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अभी विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। बीती 10 मार्च को पौड़ी गढ़वाल सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत ने राज्य के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। प्रदेश में तेजी से बदले सियासी घटनाक्रम के बीच अहम जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद ही उन्हें पहले हरिद्वार महाकुंभ और फिर कोरोना की दूसरी लहर की विभीषिका से जूझने को मजबूर होना पड़ा। मुख्यमंत्रित्व काल के शुरुआती दौर में ही अल्मोड़ा जिले की सल्ट सीट पर विधानसभा उपचुनाव में मिली कामयाबी तीरथ सिंह रावत की भाव-भंगिमा में साफ बयां हो रही थी। अल्मोड़ा को शामिल कर गैरसैंण कमिश्नरी बनाने की कवायद से उठे सियासी तूफान को भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शांत करने में सफल रहे। सल्ट से नवनिर्वाचित विधायक महेश जीना के शपथ ग्रहण के दिन ही उन्होंने पहली दफा विधानसभा भवन का रुख किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने अगली चुनौती उनके खुद विधानसभा पहुंचने की है। हालांकि उनके लिए विधानसभा सीट तय करने की मशक्कत पार्टी में चल रही है।

बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस बात का खासतौर पर उल्लेख किया कि महेश जीना ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की। उन्हें पिछले चुनाव में मिले मतों से काफी ज्यादा मतों के साथ जनता का विश्वास हासिल किया है। सल्ट के विकास में कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 का मुस्तैदी से मुकाबला किया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!