Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ईएसआइ अस्पताल में बने कोविड केयर सेंटर व मेडिकल कालेज में बने कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण

रुद्रपुर, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ईएसआइ अस्पताल में बने कोविड केयर सेंटर व मेडिकल कालेज में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड संक्रमण की रोकथाम व स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने डीएम रंजना राजगुरु व सीएमओ डॉक्टर देवेंद्र सिंह पंचपाल को मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए दवाएं, ऑक्सीजन आदि की सुविधाओं की कमी नहीं है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लेते हुए कहा कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण व विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया।

इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, काशीपुर नगर निगम की मेयर ऊषा चौधरी , रुद्रपुर नगर निगम मेयर रामपाल सिंह आदि मौजूद थे।

कलेक्ट्रेट में की कोविड रोकमथाम की समीक्षा

सीएम इसके बाद कलक्ट्रेट एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में अधिकारियों के साथ कोविड संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में बने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करेंगे। वहीं से हरिद्वार के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

कोविड केयर सेंटर में जाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक

ईएसआइ अस्पताल में बने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री पहुंचे तो काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। सीएम ने कहा कि सेंटर में मरीजों को देखते समय भीड़ नहीं होनी चाहिए। इस पर डीएम रंजना व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया। इसे लेकर पुलिस व कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!