Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मार्च 2021, बुधवार, देहरादून। मंत्रीमंडल के शपथ ग्रहण के बाद 5वें दिन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी 11 मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया। पिछली त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में शामिल रहे सभी सातों मंत्रियों को वही विभाग दिए गए हैं, जो उनके पास पहले भी थे। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य को एक-एक अतिरिक्त विभाग दिया गया है। एक अन्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धनसिंह रावत को एक अतिरिक्त विभाग का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि एक विभाग वापस लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं।

नए कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को संसदीय कार्य का जिम्मा देते हुए पूर्व मंत्री मदन कौशिक के अधिकांश विभाग सौंपे गए हैं।मंगलवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सलाह पर मंत्री परिषद के सदस्यों को विभागों का आवंटन करने संबंधी आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री तीरथ ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तुलना में अपने पास कम विभाग रखे हैं। हालांकि वित्त, गृह, लोक निर्माण, चिकित्सा, ऊर्जा व आबकारी जैसे महत्वपूर्ण विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे। मंत्री परिषद में नंबर दो सतपाल महाराज को सभी वही विभाग दिए गए हैं, जो उनके पास पहले भी थे। नए कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को विधायी एवं संसदीय कार्य का अहम जिम्मा दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए मंत्री बिशन सिंह चुफाल को पेयजल जैसा महत्वपूर्ण विभाग सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पुराने विभागों में बदलाव न करते हुए उन्हें निर्वाचन का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय और सुबोध उनियाल के विभाग यथावत रखे गए हैं।

नए मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण के साथ उद्योग जैसा अहम विभाग सौंपा गया है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास का जिम्मा अतिरिक्त दिया गया है, तो डेयरी विकास विभाग वापस लिया गया है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य के पुराने विभाग यथावत रखने के साथ ही उन्हें नए विभाग के रूप में डेयरी विकास दिया गया है। नए बनाए गए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानंद को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग का अहम दायित्व दिया गया है।

[box type=”shadow” ]मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत: गोपन, कार्मिक, सतर्कता, सुराज व भ्रष्टाचार उन्मूलन, गृह, कारागार, अर्द्ध सैनिक कल्याण, वित्त, वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, नागरिक उड्डयन, सूचना, लोक निर्माण, आबकारी, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, ग्राम्य विकास, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, औद्योगिक विकास (खनन)।

कैबिनेट मंत्री

सतपाल महाराज: सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, पर्यटन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, संस्कृति एवं धर्मस्व।

बंशीधर भगत: विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी।

डा. हरक सिंह रावत: वन, पर्यावरण सरंक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा।

बिशन सिंह चुफाल: पेयजल, वर्षा जल संरक्षण, ग्रामीण निर्माण एवं जनगणना।यशपाल आर्य: परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं निर्वाचन।

अरविंद पांडेय: विद्यालयी शिक्षा बेसिक एवं माध्यमिक, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा।

सुबोध उनियाल: कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी।

गणेश जोशी: सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग एवं खादी व ग्रामोद्योग।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

डा. धन सिंह रावत: सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा।

रेखा आर्य: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन।

स्वामी यतीश्वरानंद: भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!