Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बचाव उनकी पत्नी डॉ0 रश्मि त्यागी रावत ने किया, जानिए उन्होंने क्या कहा ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जीन्स वाले विवादित बयान पर उनकी पत्नी डॉ0 रश्मि त्यागी रावत ने उनका उनका बचाव करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार व नैतिक मूल्यों को बच्चों के सम्मुख रखते हुए कुछ उदाहरण देकर अपने विचार व्यक्त किए इसमें विरोधाभास कहाँ है ? सूबे के मुख्यमंत्री के नाते, परिवार का मुखिया यदि अपने बच्चों को देश तथा राज्य की संस्कृति एवं भारतीयता होने के बारे में प्रेरित करता है तो इसमें बुराई क्या है ?  डॉ0 रश्मि त्यागी रावत ने कहा कि युवाओं को नैतिक मूल्यों, अपनी भेषभूषा के बारे में बताना अभिभावकों का कर्तव्य बनता है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में इसी नाते अपने विचार रखे। उनके विचारों की आलोचना के बजाय समालोचना होती तो बेहतर होता।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी व डीएवी कॉलेज की शिक्षक डॉ0 रश्मि त्यागी रावत ने कहा कि मीडिया में उनके विचारों को नकारात्मक रूप में दिखाया जा रहा है, जबकि उन्होंने युवाओं के आधुनिक फैशन की जो व्याख्या की वह सकारात्मक थी। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत खुद एक साधारण परिवार से रहे हैं। वह आज भी जमीनी हकीकत से वास्ता रखते हैं लेकिन संस्कृति व संस्कारों के मामले में उच्च सोच रखते हैं। डॉ0 रश्मि त्यागी रावत ने आगे यह भी कहा की मुख्यमंत्री बनने के कुछ घण्टों बाद उन्होंने जनभावनाओं को ध्यान में रखकर ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री उत्तराखंड में अभी भी जनता की कई समस्याओं को मिटाना चाहते हैं।

यदि हम इस प्रकार की छोटी बातों पर यदि उलझे रहेंगे तो निश्चित रूप से विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री मातृशक्ति का शुरू से ही बेहद सम्मान करते हैं। उनके विचार आधुनिक फैशन के प्रचलन पर थे। संघ में लंबे समय से रहकर देश व प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता व सुसंस्कार की बात करना गलत कैसे हो सकता है ?

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!