Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री तीरथ रावत, विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बुधवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में वह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि रामनगर चिंतन शिविर में तय पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा को लेकर ही उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने इसे अनौपचारिक मुलाकात बताया है।

मंगलवार को भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर के समापन के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का यह दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। रामनगर में आयोजित हुए तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भी आगामी चुनाव को लेकर गहन मंथन हुआ और पार्टी के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी शामिल हुए। चिंतन शिविर के तुरंत बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का दिल्ली का कार्यक्रम तय हो गया। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान उनकी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हो सकती है। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को स्वयं उप चुनाव भी लड़ना है। इसे लेकर भी उनकी पार्टी नेतृत्व से चर्चा होने की संभावना है।

प्रदेश में दायित्व वितरण का भी इंतजार चल रहा है। माना जा रहा है कि इसे लेकर भी वह पार्टी नेतृत्व के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि बुधवार को उनका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम तक वह वापस देहरादून लौट आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!