Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

बर्ड फ्लू को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के साथ की` बैठक, एक हफ्ते पहले हुई थी बर्ड फ्लू की पुष्टि

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2021, बुधवार। देश में कोरोना महामारी के बीच राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल समेत कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राज्यों में लगातार पक्षियों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों से जानकारी लेने के दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के साथ बैठक बुलाई है। कई राज्यों ने मंगलवार को बर्ड फ्लू के H5N8 स्ट्रेन को नियंत्रित करने को लेकर चेतावनी जारी की और मरे हुए पक्षियों के नमूने जांच के लिए भेजे। वहीं केरल में मुर्गियों और बत्तखों को मारना शुरू कर दिया गया है। पड़ोसी राज्य की स्थिति को देखते हुए कर्नाटक और तमिलनाडु ने निगरानी बढ़ा दी है और इसे लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद,भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग ने राज्य के अधिकारियों से दैनिक आधार पर जानकारी लेने के लिए नई दिल्ली में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

बर्ड फ्लू को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबंधित विभागों के साथ बैठक करने वाले हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हफ्ते पहले बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद से 155 कौवों की मौत की मौत हो गई है। वहीं राजस्थान में झालवार के बाद कोटा और बारां में पक्षियों को संक्रमित पाया गया है।  हालांकि, अभी तक महाराष्ट्र में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है,  जो मध्य प्रदेश के साथ सीमा साझा करता है।

केरल में फ्लू के कारण लगभग 1,700 बत्तखों की मौत हो गई। हरियाणा के पंचकुला जिले में पिछले 10 दिनों में  चार लाख से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई है। राज्य के पशुपालन और डेयरी विभाग ने कहा है कि इन पक्षियों की मौत का कारण एवियन इन्फ्लुएंजा है या नहीं? इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार इनके नमूने जालंधर में रिजनल डिजीज डायग्नोस्टिकलेब्रोटेरी को भेजे गए हैं। रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने कांगड़ा जिले के पोंग डैम झील अभयारण्य के आसपास के क्षेत्र का सर्वेक्षण किया, ताकि वहां पर घरेलू पक्षियों में फ्लू के प्रसार की जांच की जा सके। इससे एक दिन पहले मृत प्रवासी पक्षी बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए थे। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार राज्य के पशुपालन अधिकारियों ने कहा कि अब तक 2,700 प्रवासी पक्षी इस झील क्षेत्र में मृत पाए गए हैं और इनके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

केरल में अलाप्पुझा और कोट्टायम में प्रभावित क्षेत्रों के एक-एक किलोमीटर के दायरे में पक्षियों को मारने का ऑपरेशन शुरू किया गया था। एक दिन पहले इन  दो जिलों में भोपाल में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज में नमूनों के परिणामों की पुष्टि हुई। अधिकारियों के अनुसार प्रशासन द्वारा गठित रैपिड रिस्पांस टीमों ने दिशा-निर्देशों के अनुसार बतख, मुर्गियों और अन्य घरेलू पक्षियों को मारना शुरू कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!