Breaking News :
>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने गाँधी पार्क पहुँचकर महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

  • गाँधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासांगिक हैं : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज गाँधी पार्क पहुँचकर महात्मा गाँधी और स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गाँधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गाँधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासांगिक हैं। गांधी जी ने सत्याग्रह, अहिंसा और शांति का रास्ता अख्तियार कर अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी महात्मा गाँधी विश्व पटल पर शांति और अहिंसा के प्रतीक के तौर पर माने जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र वर्ष 2007 से गाँधी जी की जयंती को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मना रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को संकट की घड़ी में स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया था। उन्होंने राष्ट्र को एक उत्तम नेतृत्व प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी के सिद्धांत एवं आदर्शों का अनुसरण कर हम देश और प्रदेश को उन्नति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, लगन, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की जो अद्भुत मिसाल कायम की, वह हम सबके लिए प्रेरक है। शास्त्री जी का व्यक्तित्व व कृतित्व देश की युवा पीढ़ी के लिये सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गांधी पार्क के बाद शहीद स्मारक पहुंचे और यहां राज्य निर्माण में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दरअसल 2 अक्टूबर के दिन ही मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर राज्य स्थापना के लिए आंदोलन करने दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बर्बरता दिखाई थी। पुलिस ने नरसंहार करते हुए जहां कई आंदोलनकारियों को मौत के घाट उतार दिया था, वहीं मां-बहनों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। उत्तराखंड के लिहाज से इस काले दिन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!