Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी का राहुल गाँधी पर तंज : ‘हर कोई दाढ़ी बढ़ाकर नरेंद्र मोदी नहीं बन सकता’

प्रधानमंत्री मोदी जैसा बनने के लिए तप एवं त्याग की जरूरत

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। राहुल गाँधी पिछले 2 महीने से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा का असर उनके व्‍यक्तित्‍व पर दिख रहा है। इन दो महीनों से ज्‍यादा समय में उनकी दाढ़ी काफी बढ़ गई है जिसमें उनकी परिपक्‍व उम्र साफ झलकती है। लेकिन यही दाढ़ी आजकल बीजेपी नेताओं के निशाने पर है। शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा, “कोई केवल दाढ़ी बढ़ाकर नरेंद्र मोदी नहीं बन सकता।” इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्‍व शर्मा ने दाढ़ी के चलते राहुल की तुलना इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन से की थी।

शुक्रवार को टाइम्स नाउ सम्मिट-2022 में मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से पूछा गया कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भी तो शिव भक्‍त हैं तो उन्‍होंने कहा, मैं आजकल देखता हूं उनको (राहुल गाँधी को), कभी कहीं कोई फोटो दिख जाता है। लेकिन केवल दाढ़ी बढ़ाकर कोई नरेंद्र मोदी नहीं बन सकता। नरेंद्र मोदी बनने के लिए जीवन में अनुशासन चाहिए, त्‍याग चाहिए, कर्म चाहिए। जीवन में वह संकल्‍प चाहिए कि जीवन के एक-एक पल को देश की सेवा में लगा दें।

मुख्यमंत्री धामी का तंज था कि राहुल गाँधी दाढ़ी बढ़ाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी छवि बनाना चाह रहे हैं। पिछले दिनों जब देश में लंबे समय के लिए कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा था उस समय नरेंद्र मोदी की बढ़ती दाढ़ी चर्चा का विषय बन गई थी। लोग उसे उनकी कर्मठता, गंभीर व्‍यक्तित्‍व से जोड़कर देखने लगे थे।

मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी अकेले राहुल की दाढ़ी पर तंज करने वाले भाजपा नेता नहीं हैं। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गाँधी की दाढ़ी की तुलना सद्दाम हुसैन से कर दी। इसके बाद राहुल गांधी की दाढ़ी और सद्दाम हुसैन से तुलना पर भाजपा और कांग्रेस में कोल्ड वॉर शुरू हो गई।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने गुजरात में एक रैली में राहुल गाँधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है ? उन्‍होंने आगे कहा, राहुल जी आपका चेहरा ऐसा होना चाहिए, जिसमें लोगों को महात्मा गाँधी दिखाई दे, सरदार पटेल दिखाई दे, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए जिसमें सद्दाम हुसैन दिखाई दे।

इसके जवाब में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गाँधी की दाढ़ी कैसी है, इससे भाजपा वालों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है ? उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा से पूरे विश्व में उनकी प्रशंसा हो रही है। इसी से भाजपा के नेता बौखला गए हैं और अपनी खीझ मिटाने के लिए इस तरह के अनर्गल बयान दे रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!