Breaking News :
>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

शिमला पिस्तौर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, गांव में मचा हड़कंप

फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

फॉरेंसिक जांच के उपरांत गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया विधिवत सम्पन्न होगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 नवम्बर 2022, बुधवार, रुद्रपुरबुधवार सुबह शिमला पिस्तौर स्थित गुरुद्वारा साहिब से 8:00 बजे के करीब वहां से धुआं उठता देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। अंदर दरवाजा खोला तो गुरुग्रंथ साहिब का स्वरूप आग की भेट चढ़ चुका था। इसकी सूचना गांव वालों ने गुरुद्वारा नानकसर ठाठ को दीख् जिस पर नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कमेटी प्रधान हरबंस सिंह चुघ, डायरेक्टर निर्मल सिंह हंसपाल, गुरुद्वारा नानकपुरी टांडा साहिब के बाबा गुरजंट सिंह, नानकसर ठाठ के बाबा सुखचैन सहित संगत के अन्य लोग वहां पहुच गए।

शिमला पिस्तौर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने के बाद राख होने पर रोष फैल गया है। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब प्रबंध कमेटी प्रधान हरबंस सिंह चुघ सहित गुरुद्वारा नानकपुरी टांडा के बाबा गुरजंट सिंह सहित संगत के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद पूरे मामले की फॉरेंसिक जांच के साथ एफआईआर करवाने का निर्णय लिया गया है।

सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सहित प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान गांव में एक और गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के स्थापित होने की जानकारी पर कमेटी ने वहां का भी निरीक्षण किया। वहां गुरु ग्रंथ साहिब की मर्यादा का पालन न होते देख कमेटी ने गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को रुद्रपुर गोल मार्किट स्थित गुरुद्वारे में रखे जाने का निर्णय लिया।

फॉरेंसिक जांच के उपरांत गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया विधिवत सम्पन्न होगी

मर्यादा स्वरूप गुरुद्वारे के निर्माण के उपरांत स्वरूप को विधिवत वहां स्थापित करने का प्रधान हरबंस चुघ ने भरोसा दिलाया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम हल्द्वानी की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी। साथ ही अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाने के लिए पुलिस को प्रार्थनापत्र दे दिया। फॉरेंसिक जांच के उपरांत गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया विधिवत सम्पन्न होगी। इसके लिए कमेटी के लोग तैयारी में लगे है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!