Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौकरशाही और लालफीताशाही पर अपनाया कड़ा रुख

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मई 2022, गुरूवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौकरशाही और लालफीताशाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि शिकायतें गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारित की जानी चाहिए। लंबित मामले अधिक संख्या में रहे तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रत्येक सोमवार को सचिव स्तर पर मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित जन शिकायतों के समाधान की समीक्षा होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सुशासन को लेकर आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर नौकरशाही और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली उनके निशाने पर रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि निचले स्तर तक सुशासन दिखना चाहिए। जनता को अधिक सूहलियत दी जाए। जनता से जुड़ी प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जाना चाहिए। अनावश्यक औपचारिकताएं समाप्त की जाएं। शिकायतों के प्रकरण तेजी से निपटाए जाएं। इससे संबंधित लंबित प्रकरण कम से कम रहने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग की अलग से समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों तक पहुंचें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। जिलों व तहसीलों में आम जनता से मुलाकात का समय निर्धारित किया जाए। तहसील दिवसों का रोस्टर तय होना चाहिए। बहुद्देश्यीय शिविरों के नियमित आयोजन और इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।

उच्च स्तरीय बैठकों में स्पष्ट निर्णय लिए जाएं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुशासन जनता को महसूस होना चाहिए। इसमें फील्ड स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्हें अच्छा परिणाम देने को प्रेरित किया जाना चाहिए। इस काम में जिलाधिकारी को टीम लीडर की भूमिका निभानी होगी। प्रत्येक स्तर पर प्रभावी और सतत अनुश्रवण किया जाए। अपणि सरकार पोर्टल पर अधिक सेवाओं को जोड़ऩे की आवश्यकता है। उच्च स्तरीय बैठकों में स्पष्ट निर्णय लिए जाएं। उनका क्रियान्वयन तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

सरकारी कामकाज में तेजी लाने को सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग किया जाना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कामकाज में तेजी लाने को सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग किया जाना चाहिए। विभागों के पास कितने मामले लंबित हैं, इसका ब्योरा आवश्यक है। ई-आफिस के अधिक उपयोग से पत्रावलियों की ट्रेकिंग आसानी से होती है। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर आम जन को जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पुख्ता योजना तैयार की जाए। पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जाएगा। बेहतर परिणाम मिलने पर इसे पूरी तरह क्रियान्वित किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से लाभ की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए।

सुशासन तब ही संभव है, जब व्यवहार में सुधार आए : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षा की कि सरकारी स्कूलों का भ्रमण कर वहां बच्चों को पढ़ाएं। छात्र-छात्राओं को जीवन में लक्ष्य हासिल करने को प्रेरित किया जाना चाहिए। यह भी कहा कि सुशासन तब ही संभव है, जब व्यवहार में सुधार आए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सीमम गवर्नेंस की बात की और उसे प्रभावी तरीके से लागू भी किया। प्रदेश में इस दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1905 और 1064 को और प्रभावी बनाने को कहा। उन्होंने अंतर्विभागीय समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य सचिव डॉo एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, आर मीनाक्षी सुंदरम, नितेश झा, राधिका झा, दिलीप जावलकर, आइटीडीए निदेशक अमित कुमार सिन्हा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्त और चम्पावत जिले को छोड़कर सभी जिलाधिकारी शामिल हुए।

चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी : मुख्यमंत्री

चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा को लेकर हुई बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में चारधाम और यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए गई व्यवस्था का ब्योरा लिया। उन्होंने यात्रा मार्गों पर शौचालयों में स्वच्छता पर भी ध्यान केंद्रित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सुरक्षित हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु किन-किन बातों का ध्यान रखें, इस बारे में पर्यटन और स्वास्थ्य विभाग विस्तृत गाइडलाइन जारी करने के साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करेंगे।

पर्यटक स्थलों की व्यवस्था की लगातार समीक्षा करें : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह सभी का दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चारधाम यात्रा के साथ ही अन्य पर्यटक स्थलों की व्यवस्था की भी लगातार समीक्षा करें। यदि कहीं कोई कमियां हैं तो उन्हें तत्काल दूर कराया जाए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.