Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्‍तराखंड आर्थिक सांस्कृतिक व धार्मिक राजधानी के रूप में विश्व पटल पर छा जाएगा

देहरादून। आकाश ज्ञान वाटिका 20 सितम्बर सोमवार 2021- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है। वह हमेशा ही इस विषम भूगोल वाले राज्य के लिए चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आने वाले समय में आर्थिक, सांस्कृतिक व धार्मिक राजधानी के रूप में विश्व पटल पर छाएगा। मुख्यमंत्री रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हाल में भाजपा का दामन थामने वाले कांग्रेस विधायक राजकुमार के साथ पुरोला व उत्तरकाशी क्षेत्र के सौ से ज्यादा कार्यकर्त्‍ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए जो कार्य किया, उसका पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है। अफगानिस्तान के संकट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमने प्रत्येक नागरिक को सकुशल स्वदेश लाने का कार्य किया है। यह सामान्य बात नहीं है। प्रधानमंत्री ने देश के नागरिकों के प्रति अपने कर्तव्य को निभाया है, जिससे पिछले 70 सालों में देशवासी वंचित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास में जुटी है। केंद्र का इसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने विधायक राजकुमार का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस के राजकुमार अब भाजपा के हुए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विधायक राजकुमार और उनके समर्थकों के भाजपा में आने से पार्टी और मजबूत हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जिस तरह से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा सौंपने के बाद जिस तरह कांग्रेस द्वारा किए जा रहे अपमान को बयां किया, वह कांग्रेस के परिवारवाद की पराकाष्ठा को प्रमाणित करता है।

पुरोला विधायक राजकुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कार्यों से प्रभावित होकर और कांग्रेस के परिवारवाद से त्रस्त होकर वह भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य देश-प्रदेश की सेवा करना है। राजनीति इसे पूरा करने का माध्यम है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा यह कार्य कर रही है। संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया।

राजकुमार ने किया दंडवत प्रणाम

बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे विधायक राजकुमार ने कार्यालय की सीढ़ि‍यां चढ़ने से पहले दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद ही वह कार्यालय के भीतर गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!