Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘पीएम का उत्तराखंड से विशेष लगाव का परिणाम है कि उत्तराखंड के विकास में केंद्र का सहयोग मिल रहा’ : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, देहरादून/ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऋषिकेश दौरे का प्रदेश सरकार ने पूरा लाभ उठाया। एम्स में आक्सीजन प्लांट के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ा, तो इस बहाने भाजपा की भूमिका को भी सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव का परिणाम है कि राज्य के विकास में केंद्र का निरंतर सहयोग मिल रहा है। इस बहाने उन्होंने डबल इंजन के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन को विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इर्द-गिर्द ही रखा। प्रधानमंत्री के देवभूमि आगमन पर उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 वर्ष पहले गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

इन 20 वर्षों की यात्रा में उन्होंने हर दिन नित नए लक्ष्य हासिल किए। उनके नेतृत्व में आज भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। डेढ़ साल पहले जब कोरोना महामारी शुरू हुई थी, तब से आज तक उन्होंने एक नेता एवं प्रशासक के रूप में ही नहीं, बल्कि अभिभावक की भांति पूरे देश को हौसला दिया। सैनिकों के प्रति प्रधानमंत्री का सम्मान जग जाहिर है। आयुष्मान भारत योजना से देश के हर व्यक्ति को बीमारी का समय से उपचार मिल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही सैकड़ों वर्षों से निर्माण की बाट जोह रहे राममंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य प्रशस्त हुआ है। कश्मीर में धारा 370 समाप्त हुई और कश्मीर का भारत में पूर्ण एकीकरण हुआ है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उत्तराखंड से लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इसे सैन्यधाम की संज्ञा दी है। केदारनाथ त्रासदी के समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री तौर पर भी उत्तराखंड की जनता के साथ खड़े थे। कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में संसाधनों की कमी नहीं होने दी और व्यक्तिगत रूप से उत्तराखंड की चिंता की। उत्तराखंड के लिए चारधाम आल वेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन की सौगात दी। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारपुरी में प्रथम चरण के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। द्वितीय चरण के कार्य चल रहे हैंं।

इसके अलावा बदरीनाथ धाम के साथ ही गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। जमरानी बहुद्देशीय परियोजना को स्वीकृति दी गई है। प्रदेश में 27 हेलीपोर्ट विकसित करने के साथ ही उड़ान योजना से सीमांत पर्वतीय क्षेत्रों को जोड़ा जा रहा है। टिहरी लेक डेवलपमेंट और समेकित विकास परियोजना के लिए भी उत्तराखंड को सहायता दी गई है। केंद्र के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। प्रदेश में 24 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा नैनो उद्यम योजना के अंतर्गत लाखों युवाओं को रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है।

कोरोना महामारी से प्रभावित, पर्यटन व परिवहन क्षेत्र के लिए राहत पैकेज दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्मिकों को प्रोत्साहन देने तथा महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राहत पैकेज दिए गए हैं। आयुष्मान उत्तराखंड में 44 लाख व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। इससे 3.5 लाख व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में 96 फीसद वैक्सीनेशन हो चुका हे। प्रदेश में 2020 से पहले केवल एक आक्सीजन प्लांट था और अब 87 जनरेशन प्लांट उपलब्ध हो चुके हैं। पीएम केयर फंड से तैयार 25 आक्सीजन जनरेशन प्लांट ने कार्य शुरू कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!