Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- राज्य स्थापना के दो दशक के बाद उत्तराखंड बन चुका युवा राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना के दो दशक के बाद उत्तराखंड युवा राज्य बन चुका है। पिछले दो दशकों में राज्य के विकास के लिए सतत प्रयास किए गए हैं, जिनका असर धरातल पर दिखाई भी दे रहा है। इस अवधि में राज्य के विकास का आधारभूत ढांचा बनाने के लिए भी कई पहलुओं पर प्रयोग हुए हैं। प्रदेश के सर्वांगीण विकास को एक दूरगामी योजना बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्ग एवं विषय विशेषज्ञों को सहयोगी बनाने का हमारा प्रयास है

रविवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास में वर्चुअली आत्मनिर्भर उत्तराखंड बोधिसत्व विचार शृंखला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे, विकास में उसकी भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए राज्य के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा के निर्धारण में विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों और प्रबुद्धजनों को सहयोगी बनाए जाने का हमारा प्रयास है। इसके लिए इस विचार शृंखला की शुरुआत की गई है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बोधिसत्व विचार शृंखला के मंथन से निकलने वाला अमृत राज्य के लिए हितकारी होगा। उन्होंने कहा कि विचार शृंखला में प्राप्त सुझावों के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस विचार शृंखला में जिन विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार और सुझाव दिए, उनमें पदमश्री कल्याण सिंह रावत, डा. दिनेश असवाल निदेशक भाभा परमाणु अनुसंधान, प्रो अन्नपूर्णा नोटियाल कुलपति हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, मानवेंद्र सिंह नेगी संस्थापक मंदाकिनी आवाज, सुधीर पंत, फिक्की फार स्टार्टअप, प्रहलाद सिंह अधिकारी तकनीकी विशेषज्ञ, डा किशन सिंह राणा, ग्रामीण विकास, डा सिद्धार्थ पाटनी सामुदायिक स्वास्थ्य, प्रो जेके जोशी, प्रो एसए हामिद भाषा और साहित्य शामिल रहे।

कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि इस संबंध में इस माह के अंत में सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ नीति आयोग के सदस्यों के साथ अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!