Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला में मुख्यमंत्री धामी ने कहा : मीडिया टीम नारद की तरह समन्वय स्थापित करती है

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस प्रकार देवऋषि नारद तीनों लोक में समन्वय स्थापित करते थे, उसी तरह आधुनिक भारत में पार्टी की मीडिया टीम जनता, पार्टी व सरकार का पक्ष समन्वय के साथ विभिन्न संचार माध्यमों के समक्ष रखती है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां पार्टी की राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम वह कार्यकर्ता हैं और उसके बाद मुख्य सेवक। मीडिया टीम से मिल रही सूचनाओं का संज्ञान लेकर वह कार्यवाही करते हैं।

मुख्यमंत्री ने रोजगार, स्वरोजगार की दिशा में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। तीन माह माह के भीतर इनमें आधी भर्तियां हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष उनकी घोषणाओं पर सवाल उठा रहा है, मगर वह विभिन्न विभागों और वित्त विभाग से आकलन करवाने के बाद ही घोषणाएं कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से धरातल पर आएंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसे सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना है।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर जनता के बीच परीक्षा देनी होती है। मीडिया टीम की रोजाना परीक्षा होती है, जिसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती। उन्होंने कहा कि मीडिया टीम में काम करने वालों को जल्द स्पेस मिलता है। इस कड़ी में उन्होंने प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं के साथ ही खुद का उदाहरण भी दिया। उन्होंने संचार माध्यमों पर चलने वाली मीडिया गतिविधियों और इनमें आने वाले बदलाव पर रोशनी डाली। साथ ही केंद्र, राज्य सरकारों की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के बारे में टिप्स भी दिए।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने मीडिया प्रभारियों को संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनसे विधानसभा चुनाव तक पूर्णकालिक के रूप में कार्य करने को कहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने नियमित तौर पर ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन पर बल दिया।

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने कहा कि भाजपा की तुलना अन्य दलों से नहीं की जा सकती। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि एक पार्टी परिवार से बनी हुई है तो एक नई पार्टी झूठ परोसकर। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो विचारधारा और कार्यकर्ताओं से बनी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली ने कहा कि विपक्ष नकारात्मक वातावरण बना रहा है, जिसका समय पर सटीक जवाब देना होगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर योजनापूर्वक कार्य करने पर जोर दिया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने भी मीडिया टीम को टिप्स दिए। राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा, मयंक गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार आदि ने भी विचार रखे। कार्यशाला में पार्टी की प्रदेश मीडिया टीम के अलावा सभी जिलों के मीडिया प्रभारी और विभिन्न मोर्चों के मीडिया प्रभारियों ने भाग लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!