Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा : “मुख्यमंत्री बनने के बाद हर दिन, हर क्षण, हर पल जनता को समर्पित किया”

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अक्टूबर, 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पद संभालने के बाद उनका 100 दिन का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्होंने एक-एक पल उत्तराखंड की जनता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि कोशिश यह रही है कि सरकार हर वर्ग के लिए कार्य करे। इसमें मातृ शक्ति, युवा वर्ग और दूरदराज में रहने वाले व्यक्तियों पर विशेष फोकस रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक उत्तराखंड को देश का आदर्श राज्य बनाने का जो विजन दिया है, उसे पूर्ण करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने 100 दिनों के कार्यकाल में 300 से अधिक फैसले लिए हैं। इन सभी फैसलों को धरातल पर उतारा जाएगा। सरकार ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया है, जिन कार्यों को शुरू किया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके द्वारा मुख्यमंत्री घसियारी योजना की शुरुआत की जानी है। इसके अलावा इस माह सैनिक सम्मान यात्रा की भी शुरुआत होनी है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का समग्र रूप से विकास किया जाए। व्यवस्था का सरलीकरण किया जाए। समस्याओं का समाधान कैसे हो और निस्तारण किस तरह किया जाए, इस व्यवस्था को कार्यव्यवहार में लाने के लिए काम किया जा रहा है।

इस बात पर भी जोर है कि जो काम जिस स्तर का हो, उसी स्तर पर निस्तारित किया जाए। मसलन, काम यदि पटवारी स्तर से हो सकता है तो उसे वहीं किया जाए। यदि जिला स्तर से हो सकता है तो वहीं किया जाए। हर काम को शासन तक न लाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य नो पेंडेंसी कार्य के साथ ऐसी सरकार चलाना है, तो जनता की सहयोगी हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!