Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा की विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 मार्च 2023, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिलों में जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता सहन नहीं की जाएगी।

पत्रावलियों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। इनमें अनावश्यक अनापत्ति लगाने से बचा जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को महीने में दो बार विकास कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए अलग से समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में अल्मोड़ा संसदीय सीट के अंतर्गत 14 विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विधायकों के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रस्तावों को शासन में भेजने के बाद उनमें होने वाली कार्य प्रगति का जिलाधिकारी नियमित अपडेट लें।

जन समस्याओं के तीव्रता से समाधान के लिए जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के मध्य निरंतर संवाद रहना चाहिए। विधानसभा क्षेत्रवार जनहित के कार्यों की समीक्षा का यही उद्देश्य है। अधिकतर जन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर होना चाहिए। आवश्यकता पडऩे पर ही समस्याओं को मंडल एवं शासन स्तर पर भेजा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अलग-अलग क्षेत्रों की समस्याएं अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि मानसखंड कारीडोर के लिए तेजी से कार्य किए जाएं। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं चंपावत जिलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की अनेक संभावनाएं हैं।

उन्होंने अधिकारियों को नालियों की सफाई एवं झाड़ी कटान के कार्य को अभियान के रूप में नियमित संचालित किया जाए। जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश उन्होंने दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जटिल प्रक्रियाओं के सरलीकरण की दिशा में लगातार प्रयास होने चाहिए। प्रक्रियाओं को सरल बनाने को विभागों के स्तर पर किए गए कार्यों की शीघ्र समीक्षा की जाएगी।

बैठक में विधायकों ने सड़कों के निर्माण व सुधारीकरण, पुल निर्माण, विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता, बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कार्य एवं क्षेत्र की अन्य समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने इन्हें त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, चंदन रामदास, सांसद अजय टम्टा, विधायक विशन सिंह चुफाल, फकीर राम, सुरेश गढिय़ा, प्रमोद नैनवाल, महेश जीना उपस्थित रहे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, नितेश झा, रंजीत सिन्हा, एचसी सेमवाल समेत कई अपर सचिव एवं वर्चुअल माध्यम से कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत व संबंधित अधिकारी उपस्थित हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!