Breaking News :
>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काव्य संग्रह ’रमणी जौनसार ’ एवं ’जौनसार बावर के जननायक पं० शिवराम’ पुस्तक का किया विमोचन

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अगस्त 2022, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में जौनसार बाबर के प्रथम कवि पं० शिवराम द्वारा रचित काव्य संग्रह ’रमणी जौनसार ’ एवं पं० शिवराम शर्मा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केन्द्रित ग्रंथ ’जौनसार बावर के जननायक पं० शिवराम’ पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चकराता क्षेत्र में पंडित शिवराम शर्मा की मूर्ति लगाये जाने के लिए प्रस्ताव आयेगा तो उस क्षेत्र में उनकी मूर्ति स्थापित की जायेगी। उनके द्वारा लिखी गई कविताओं का संग्रह कर संजोया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं० शिवराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि पं० शिवराम जी की कविता संकलनों से नई पीढ़ी को व्यापक रूप से पुराने गौरवशाली इतिहास के बारे में पता चलेगा। पंडित शिवराम जी ने हिंदी को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया। उन्होंने अपना जीवन समाजिक कार्यों के लिए समर्पित किया एवं कविताओं के माध्यम से समाज में अलख जगाने का कार्य किया। उनके संघर्ष एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को आने वाली पीढ़ियों को अपनी स्मृति में लाना जरूरी है। उन्होंने कहा उनकी रचनाओं के माध्यम से अन्य महापुरुषों से भी परिचय होता है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक श्रीमती सविता कपूर, मुन्ना सिंह चौहान, पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी, एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, अनिल गोयल, रामशरण नौटियाल, प्रताप सिंह रावत, पद्मश्री प्रेमचन्द शर्मा आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!