Breaking News :
>>बार-बार छींक आती है तो हो जाएं सावधान, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण>>ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचे नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन, प्रवासी उत्तराखंड-वासियों ने किया भव्य स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2022, सोमवार, देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन पहुँचे। उत्तराखंड सदन पहुँचने पर मुख्यमंत्री का प्रवासी उत्तराखंड-वासियों द्वारा जोर शोर से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने नया इतिहास बनाया है। कई मिथक तोड़ते हुए प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। मंगलवार को राज्य के विकास के विषय में प्रधानमंत्री सहित कई महानुभावों के साथ चर्चा करेंगे।

‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया कि न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनो और अन्य स्टेकहोल्डर्स की एक कमेटी गठित करेगी जो कि उत्तराखंड राज्य के लिए ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा सभी नागरिकों के लिये समान क़ानून चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा और संविधान की भावना को मूर्त रूप देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संकल्पों में पलायन को रोकना भी एक संकल्प है इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारा उद्देश्य है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!