Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद पिथौरागढ़ पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री को मुवानी पहुँचने पर पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी गई

मुख्यमंत्री धामी एवम पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा मुवानी स्थित शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार में निर्मित भाऊराव देवरस सभागार का किया गया लोकार्पण

आने वाले 10 वर्ष उत्तराखंड की उन्नति के होंगे, जिस हेतु उनके द्वारा प्रदेश में नई शिक्षा नीति, नई खेल नीति को बहुत प्रभावी तौर पर लागू किया गया है : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 17 अप्रैल 2023, पिथौरागढ़। अपने एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवम पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा आज विकासखंड कनालीच्छीना के मुवानी में स्थित शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार में निर्मित भाऊराव देवरस सभागार का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवम पूर्व मुख्यमंत्री का बीजेपी कार्यकर्ताओं एवम शेर सिंह पांगती सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य द्वारा एवं अध्यापक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री धामी एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार भगत सिंह कोश्यारी को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मा० मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 10 वर्ष उत्तराखंड की उन्नति के होंगे, जिस हेतु उनके द्वारा प्रदेश में नई शिक्षा नीति, नई खेल नीति को बहुत प्रभावी तौर पर लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की झाँकी मानसखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जो हम सब के लिए गौरव की बात है, हम अपने अपने संसाधनों को एकत्रित कर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं हमारी स्वयं सहायता

महिलाओं द्वारा पहाड़ी उत्पादों को उत्पादित कर उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उत्पाद वर्तमान में एमएनसी के उत्पादों को टक्कर दे रहे हैं जो कि उत्तराखंड के हित में है। इसके अतिरिक्त माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित जनता को दी गई। मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा इस दौरान शेर सिंह कार्की विद्यालय हेतु 50 लाख रुपए की धनराशि से विस्तार किए जाने की घोषणा, रामगंगा में मोटर पुल निर्माण की घोषणा, मुवानी महाविद्यालय में रोड डामरीकरण किए जाने की घोषणा की गई।

इस अवसर पर मा० पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा मुवानि आगमन पर मा० मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया व उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए शेर सिंह कार्की द्वारा किए गए समाज के लिए कार्यों को भी याद किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाना उनकी प्राथमिकता में है इस हेतु मुंबई वासियों द्वारा भी धनराशी देकर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इससे पूर्व मा० मुख्यमंत्री को मुवानी पहुँचने पर पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी गई। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक दलों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में एमपी अजय टम्टा, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!