Breaking News :
>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि ‘किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2023, गुरुवार, उत्तरकाशी/देहरादूनउत्तरकाशी जिले के पुरोला में चल रहे घटनाक्रम का पूरे प्रदेश में पडने वाले असर को देखते हुए सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी व्यक्तियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने पुरोला में हुए घटनाक्रम पर जिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त की। बुधवार को इस घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी व्यक्तियों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की गई है। कहा गया है कि कोई भी कानून अपने हाथ में न ले।

दोषी के खिलाफ खिलाफ कानून काम करेगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो भी घटना हुई है, उस पर प्रशासन ने अपना काम किया है। कहीं भी किसी के साथ मारपीट नहीं हुई और न ही लूटपाट की घटना हुई है। सभी से कहा गया है शांति से काम लें, अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानून काम करेगा।

देवभूमि के शांत माहौल को बनाए रखें

उधर, प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला को निर्देश दिए कि सभी पक्ष के नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी को देवभूमि की परंपरा के अनुसार आचरण का परिचय देना चाहिए। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि के शांत माहौल को बनाए रखें।

“अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को इस प्रकरण पर बारीकी से निगाह रखने को कहा गया है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।: मुख्य सचिव उत्तराखंड

“उत्तराखंड पुलिस सभी पक्षों से अपील करती है कि शांति बनाए रखें। अगर कोई भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” : पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!