Breaking News :
>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनता की समस्यायें, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री ने दिये अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश।
सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलकर सुनी जन समस्यायें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अप्रैल 2022, देहरादून (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट की, सभी ने मुख्यमंत्री की अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन समस्याओं के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि ब्लॉक स्तर की समस्याओं का निराकरण ब्लॉक स्तर पर और जिला स्तर की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर हो जाना चाहिए। लोगों को अपनी अपनी समस्याओं के हल के लिए परेशान न होना पड़े, तथा उन्हें अनावश्यक देहरादून न आना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फालोअप भी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं।

मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने श्री पद्म सिंह के नेतृत्व में भेंट की तथा उन्हें किसानो की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति भी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सभी किसानों का गन्ना पिराई के लिये मिलों मे आये तथा उन्हें गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर हो, इसके निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डे को दूरभाष पर निर्देश दिये कि वे किसानों के प्रतिनिधियो से भेंट कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराये। उपस्थित किसान प्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!